back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजी डी-6 ब्लॉक से गैस का उत्पादन शुरू

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और उसकी ब्रिटिश साझेदार कंपनी बीपी पीएलसी ने भारत के पूर्वी तट पर स्थित केजी डी-6 ब्लॉक के सेटेलाइट कलस्टर गैस फिल्ड से उत्पादन शुरू करने का ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सेबी के नियमों के तहत इस बात की सूचना बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भी दी है। आरआईएल की ओर से बीएसई को बताया गया है कि ये सेटेलाइट कलस्टर विकास के दौर से गुजर रहे तीन गैस फील्ड में से दूसरा गैस फील्ड है, जो अब एक्टिव हो गया है। इसके पहले दिसंबर में केजी डी-6 ब्लॉक के आर कलस्टर से उत्पादन शुरू हुआ था। केजी डी-6 का सेटेलाइट कलस्टर गैस फील्ड आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में मौजूद ऑनशोर टर्मिनल से करीब साठ किलोमीटर दूर समुद्र में 1850 मीटर की गहराई में स्थित है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि ये गैस फील्ड अलग-अलग चार गैस भंडारों से गैस का उत्पादन करेगा। इस गैस फील्ड के सक्रिय हो जाने के बाद से उसकी गैस उत्पादन की क्षमता 6 एमएमएससीएमडी (मिलियन मानक घन मीटर) हो जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज का दावा है कि आर कलस्टर और सेटेलाइट कलस्टर दोनों का संयुक्त उत्पादन शुरू हो जाने पर भारत के कुल गैस उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 20 फीसदी की हो जाएगी। कंपनी ने इस बात का भी भरोसा जताया है कि केजी डी-6 ब्लॉक के तीसरे कलस्टर यानी एमजे कलस्टर से भी 2022 की दूसरी छमाही में उत्पादन शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटिश कंपनी बीपी पीएलसी ने हाल में ही में केजी डी-6 ब्लॉक में गहरे पानी वाले दो गैस फील्ड की खोज की थी। इन दोनों गैस फील्ड को सेटेलाइट कलस्टर और एमजे कलस्टर का नाम दिया गया था। केजी डी-6 ब्लॉक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास 66.67 फीसदी और बीपी पीएलसी के पास 33.33 फीसदी की साझेदारी है। ये दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से गैस का उत्पादन कर रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/योगिता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵