back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Earthquake: आधी रात आए भूकंप के तेज झटके, राजस्थान के बाद मेघालय में धरती डोली

Earthquake Update : देश के अलग-अलग हिस्सों में दो दिनों से लगातार भूकंप आ रहे हैं। पहले राजस्थान और अब मेघालय में तेज झटके आए।

नई दिल्ली, रफ्तार। मेघालय में रविवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने-अपने घर से बाहर निकल आए। वैसे, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले राजस्थान के सीकर में शनिवार की देर रात झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई थी।

राजस्थान के सीकर में आया था भूकंप

शनिवार रात 11 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके सीकर जिले में महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके महसूस करते लोग घर से बाहर निकल गए। कई लोगों को नींद में अहसास भी नहीं हुआ। हालांकि किसी भी नुकसान की सूचना नहीं है। करीब 10 सेकंड तक ये झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सीकर से 15 किलोमीटर की दूरी और 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप डीडवाना, कुचामन, लाडनूं, सालासर, सीकर, खाटू श्याम, मकराना तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

न्यू खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता, जानिए क्यों भूकंप आते हैं?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵