back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधुत ट्रांसफार्मर लगाने की बात पर सरपंच, विधुतकर्मी के बीच कुल्हाड़ी- कुर्सी से मारपीट,केस दर्ज

राजगढ़, 08 जून (हि.स.)। बोड़ा थाना क्षेत्र के एमपीईबी कार्यालय में ट्रांसफार्मर लगाने की बात पर हुलखेड़ी गांव के सरपंच व विधुतकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया तो दूसरे ने कुर्सी फैंककर मार दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम हुलखेड़ी सरपंच नरेन्द्र (39) पुत्र उमरावसिंह सिसोदिया ने बताया कि गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात पर हुए विवाद में विधुतकर्मी भूरेलाल पुत्र धंजू शाक्य ने गालियां देते हुए कुल्हाड़ी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 294, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। वहीं विधुतकर्मी भूरेलाल (31) पुत्र धंजू शाक्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बिल भरने की बात पर नरेन्द्र पुत्र उमरावसिंह ने गालियां देते हुए कुर्सी फैंककर मार दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...