back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट के बाद ही चुनाव आयोग 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला सुनाये: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह दावा गलत है कि हमारे पास अधिक विधायक हैं तो हम पार्टी हैं। जब पार्टी केवल विधायिका और संसदीय प्रतिनिधियों पर निर्भर करेगी, तब इसका दूरगामी परिणाम होंगे।

मुंबई, एजेंसी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि 16 विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही चुनाव आयोग को अपना निर्णय सुनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में 14 फरवरी से सुनवाई शुरू होने वाली है। उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि लोग कन्फ्यूज हैं। कई लोग सोच रहे हैं कि शिवसेना का क्या होगा। मैं शिवसेना के दो गुटों को स्वीकार नहीं करता।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले में 16 विधायक अयोग्य हो जाएंगे

शिवसेना एक है और एक रहेगी। शिवसेना हमारी है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में 16 विधायक अयोग्य हो जाएंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह दावा गलत है कि हमारे पास अधिक विधायक हैं तो हम पार्टी हैं। जब पार्टी केवल विधायिका और संसदीय प्रतिनिधियों पर निर्भर करेगी, तब इसका दूरगामी परिणाम होंगे। कोई भी उद्योगपति पार्टी को तोड़कर सरकार बनाएगा। कोई भी पार्टी जनता के सहयोग से बनती है।

अध्यक्ष पद का चुनाव करवाने के लिए पत्र भेजा चुनाव आयोग

उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के संविधान में पहले शिवसेना प्रमुख पद था, इसी पद पर स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे आजीवन रहे, लेकिन उनकी मौत के बाद पार्टी अध्यक्ष का पद सृजित किया गया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव करवाने के लिए पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक चुनाव आयोग की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...