back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूर्या ने चिरंजीवी को अपनी प्रेरणा बताया

हैदराबाद, 4 मार्च (आईएएनएस)। अपनी अपकमिंग फिल्म ईटी के प्रचार के लिए हैदराबाद पहुंचे तमिल स्टार सूर्या शिवकुमार ने रिलीज से पहले के कार्यक्रम में तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी की जमकर तारीफ की। सूर्या ने कहा कि चिरंजीवी के ब्लड बैंक से प्रेरित होकर उन्होंने एक एनजीओ शुरू करने की प्रेरणा ली है। गजनी अभिनेता देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने अगरम फाउंडेशन के माध्यम से पूरे तमिलनाडु में परोपकारी गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं। हैदराबाद में अपने फिल्म कार्यक्रम में, सूर्या ने जोर देकर कहा, अगर चिरंजीवी सर, चाहे, तो मैं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों में कम से कम 1-2 प्रतिशत का योगदान देना चाहूंगा। सूर्या ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सामूहिक रूप से अपने फाउंडेशन के माध्यम से 5,000 छात्रों को शिक्षित करने में कामयाबी हासिल की है। वर्कफ्रंट पर बात करें तो, सूर्या अपनी आगामी फिल्म एथरक्कुम थुनिंथवन की बड़ी रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं, जिसे तेलुगु में ईटी के रूप में डब किया गया है। पांडिराज द्वारा निर्देशित एथरक्कुम थुनिंथवन 11 मार्च को रिलीज होगी। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵