back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजट तैयार करते वक्त बाहरी चुनौतियों का रखा गया ध्यान: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने हैदराबाद में बजट बाद आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2023-24 में आम आदमी और कमजोर वर्गों का खासतौर से ध्यान दिया गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट वृद्धि को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में ईंधन की कीमतों जैसी बाहरी आर्थिक चुनौतियों का भी ख्याल रखा गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बजट बाद आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। इससे पहले वित्त मंत्री ने दीप जलाकर सभी हितधारकों के साथ बजट के बाद की बातचीत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री भागवत किशन राव, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त सचिव टीवी सोमनाथन भी उपस्थित रहे।

बजट 2023-24 में आम आदमी और कमजोर वर्गों का खासतौर से ध्यान दिया गया है

वित्त मंत्री ने हैदराबाद में बजट बाद आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2023-24 में आम आदमी और कमजोर वर्गों का खासतौर से ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में कोशिश की गई है कि उनके कारोबार को समर्थन दिया जाए, उनकी शिक्षा को समर्थन दिया जाए। बजट में कौशल बढ़ाने के अवसरों के लिए पर्याप्त प्रावधान भी किया गया है।

प्राथमिकता वृद्धि की गति को बरकरार रखना है

सीतारमण ने केंद्रीय बजट को अंतिम रूप देने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि प्राथमिकता वृद्धि की गति को बरकरार रखना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि वृद्धि को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएं।

सीमा के बाहर किसी भी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक चुनौतियां आज भी ईंधन और उर्वरक के रूप में सामने हैं। उर्वरक को लेकर यह थोड़ा घट रही है, लेकिन यह हमारे लिए बाहरी कारक है। हमें अपनी सीमा के बाहर किसी भी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट 2026: किसानों से लेकर कारोबारियों तक, निर्मला सीतारमण ने खोल दिया पिटारा, जानें किसे क्या मिला?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद में जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 का भाषण शुरू किया, पूरे देश की नजरें देश की...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵