back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरेश गोपी ने निभाया वादा, मिमिक्री आर्टिस्ट एसोसिएशन को दिए 2 लाख रुपये

चेन्नई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मिमिक्री कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए मलयालम एक्टर और राजनेता सुरेश गोपी ने सोमवार को मिमिक्री आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एमएए) को 2 लाख रुपये का चेक दिया। पिछले साल, सुरेश गोपी ने मिमिक्री आर्टिस्ट्स एसोसिएशन को 2 लाख रुपये की राशि दान देने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि सुरेश गोपी एक्टर और राज्यसभा के सदस्य भी हैं। मिमिक्री कलाकारों को महामारी के कारण होने वाली कठिनाइयों के बारे में जानने के बाद सुरेश गोपी ने वादा किया था। एक्टर अपनी हर फिल्म के लिए लगातार 2 लाख रुपये की राशि दान कर रहे हैं। सोमवार को सुरेश गोपी ने ट्वीट किया, मेरी आने वाली फिल्म ओट्टक्कोंबन के लिए मुझे एडवांस राशि मिली है। वादे के मुताबिक, मैं आज मिमिक्री आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एमएए) को 2 लाख रुपये का यह चेक सौंप दूंगा। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...