back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में VIP बैन के बावजूद जबरन घुसे निशिकांत दुबे-मनोज तिवारी, दर्ज हुई FIR

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में VIP एंट्री विवाद गहराता जा रहा है। श्रावण मेला के दौरान गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने के आरोप में निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में VIP एंट्री विवाद गहराता जा रहा है। श्रावण मेला के दौरान गर्भगृह में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के आरोप में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, यह घटना 2 अगस्त की रात करीब 8:45 से 9 बजे के बीच हुई। श्रावण मेला चलने के कारण इस दौरान मंदिर में VIP और VVIP प्रवेश पर पाबंदी थी। इसके बावजूद सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कनिष्ककांत दुबे, शेषाद्रि दुबे और अन्य लोग गर्भगृह में पहुंच गए।

भीड़ में अफरा-तफरी का आरोप

पुजारी कार्तिक नाथ ठाकुर ने शिकायत दी कि सांसदों के प्रवेश को रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई हुई। इससे वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आरोप है कि यह घटना ‘कांचा जल पूजा’ अनुष्ठान के दौरान हुई, जिससे पूजा बाधित हो गई।

दर्ज हुए ये आरोप

बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाने में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपों में धार्मिक भावनाएं आहत करना, धार्मिक परंपरा में बाधा डालना, सरकारी कार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों से हाथापाई शामिल हैं। एफआईआर 7 अगस्त को दर्ज की गई।

निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया

सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पूजा करने के कारण यह मामला है, अभी तक 51 मामले मेरे ऊपर दर्ज हैं। कल देवघर एयरपोर्ट से सीधे थाने जाकर गिरफ्तारी दूंगा। श्रावण मास में लाखों कांवड़िये बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लाकर लगभग 105 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित करते हैं। इस बार मेला एक महीने तक चल रहा है और अब तक करीब 55 लाख श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। भारी भीड़ और सुरक्षा प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...