back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के साथ रिश्तों को लेकर लोकसभा में रखी अपनी बातें, मौजूदा हालातों से कराया अपडेट

विदेश मंत्री जयशंकर ने आज लोकसभा में चीन के साथ रिश्तों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने वहां के मौजूदा हालातों से सबकों अपडेट कराया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 3 दिसंबर 2024 को लोकसभा में चीन और भारत के बीच संबधों को लेकर खुलकर बात की। एस जयशंकर ने लोकसभा में जानकारी दी कि पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में डिसइंगेजमेंट पूरा हो चुका है। अब भारत और चीन आगे तनाव न हो इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। एस जयशंकर ने लोकसभा में अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि दोनों देश LAC पर सीमा विवाद को खत्म करने के लिए दशकों से बात कर रहे हैं। जयशंकर ने कहा कि हम लोग(भारत और चीन) आपसी सहमती से LAC विवाद को हल करने के लिए सहमत हुए हैं।

भारत और चीन सीमा सहमती समझौते को मानने के लिए प्रतिबद्ध हैं

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मई-जून 2020 में चीन ने LAC पर भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती की थी। जिसके बाद से भारतीय सैनिकों को पेट्रोलिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। गलवान में हुई झड़प के बाद भारत और चीन के संबंध काफी खराब हो गए थे। इसके बाद से भारतीय सेना ने LAC पर भारी संख्या में हथियार और सैनिकों की तैनाती कर दी थी।  

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हमने हाल के अनुभवों को देखते हुए सीमा पर सख्ती बरती है। अब दोनों पक्षों को सख्ती से सीमा सहमति का पालन करना होगा। दोनों पक्ष (भारत और चीन) इस सीमा सहमति को मानने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

अब यहां पर सामान्य गतिविधि भी शुरू हो गई है

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि 21 अक्टूबर 2024 को हुए समझौते का जिक्र उन्होंने ही चीनी विदेश मंत्री के साथ किया था। जयशंकर ने लोकसभा में कहा कि देपसांग और डेमचोक में चल रहे विवादों का जिक्र उन्होंने ही चीनी विदेश मंत्री के साथ किया था। इसके बाद ही देपसांग और डेमचोक के पारंपरिक इलाकों में गश्त शुरू हो गई है। अब यहां पर सामान्य गतिविधि भी शुरू हो गई है। जयशंकर ने लोकसभा में कहा कि मैंने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ रियो सम्मेलन में इस सीमा समझौते को लेकर खुलकर बातचीत की थी।

हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए चीन से बात करेंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में कहा कि लद्दाख में नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। जो कि यह साबित करता है कि भारत सरकार हमारे सैनिकों की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं। चीन के साथ हमारे रिश्ते सुधर रहे हैं। अब आगे हम चीन के साथ सीमा पर दोबारा विवाद न हो इस मुद्दे को लेकर चर्चा भी करेंगे। हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए चीन से बात करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन मुद्दे पर संसद में बरसे राहुल गांधी, लोकसभा सत्र हुआ स्थगित, जानें क्‍या बोले नेता प्रतिपक्ष?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज संसद में चीन से जुड़े मामले को लेकर खासा हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵