back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘इन से कोई समस्‍या नही, सांसद का CJI को पत्र’, आवारा कुत्तों पर SC के फैसले के बाद बवाल, लोगों ने खोला मोर्चा

राजनीति से जुड़े नेताओं से लेकर पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने आवारा कुत्‍तों को लेकर विरोध जताया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से देश भर में नाराजगी और विवाद का माहौल बन गया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में सभी आवारा कुत्तों को 8 सप्ताह के भीतर शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद देश भर में विरोध होना शुरु हो गया है। फिल्‍मी जगत, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक से तालुक रखने वाले लोग इस फैसले पर सवाल उठा रहे है।

राजनीति से जुड़े नेताओं से लेकर पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने विरोध जताया है। कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। यही नहीं, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यानी CJI को पत्र लिखा है।

निकायों के पास धन और भूमि की कमी 


सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आवारा कुत्तों को सड़कों पर वापस नहीं भेजा जाना चाहिए। जहां रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने इस आदेश का समर्थन किया। वही, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी ने सवाल उठाया है। कहा कि नगर निकायों के पास इस बड़े काम को करने के लिए भूमि और धन की कमी है। 

बेजुबान जीव कोई समस्या नहीं- राहुल गांधी


वही, कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर सवाल उठाया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, ‘दिल्ली-NCR से सभी आवारा कुत्तों को हटाने का कोर्ट का आदेश दशकों से चली आ रही मानवीय और विज्ञान-समर्थित नीति से एक कदम पीछे है। ये बेजुबान जीव कोई समस्या नहीं हैं जिन्हें मिटाया जा सके।’

गुस्से में लिया गया है फैसला- मेनका गांधी


पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने कहा, ‘इस फैसले में तार्किक सोच का अभाव है और यह गुस्से में लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह आदेश एक अखबार में छपी खबर पर आधारित है। जिसमें कुत्तों की ओर से एक बच्चे को मारे जाने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने पुष्टि की है कि बच्चे की मौत मेनिन्जाइटिस (meningitis) से हुई थी।’

कोर्ट के आदेश पर क्या बोलीं रवीना टंडन?


बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि आवारा पशुओं की बढ़ती आबादी उनकी गलती नहीं है। क्‍योंकि, स्थानीय निकाय (लोकल बॉडी) टीकाकरण और नसबंदी जैसे अभियान नहीं चला रहे। आवारा पशुओं के लिए जिम्मेदार लिए लोकल बॉडी हैं और नसबंदी समय की मांग है।

RWA ने कोर्ट के आदेश किया समर्थन 


हालांकि, सुप्रीम कोर्ट इस आदेश की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (Resident Welfare Associations) ने सराहना की है। विवेक विहार RWA के अध्यक्ष आनंद गोयल का तर्क है कि इसकी निंदा करने वालों को अपने प्रियजनों को काटने वाले आवारा कुत्ते से नहीं जूझना पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘कुत्तों को शेल्टरों में रखा जाना सड़कों पर कारों से कुचले जाने से बेहतर है।’

PETA ने बताया सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गैर-कानूनी


PETA इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गैर-कानूनी करार दिया। पेटा इंडिया ने कहा कि पशु जन्म नियंत्रण नियमों के अनुसार यह आदेश अवैध भी है। दिल्ली सरकार के पास इन नसबंदी कार्यक्रमों को लागू करने 24 साल का समय था। दिल्ली में 10 लाख कुत्ते हैं. उन्हें शेल्टर में रखना अव्यावहारिक है। यह बहुत मुश्किल है। इससे अराजकता और समस्याएं पैदा होंगी।

कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन


बता दें कि, राजधानी दिल्ली में हाल ही के दिनों में इंडिया गेट पर कार्यकर्ताओं, बचावकर्मियों, देखभाल करने वालों और डोग लवर्स ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान, पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन विरोध तेज करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून ने उनके लिए कई खास अधिकार (Women Rights During Arrest) तय किए हैं, ताकि उनकी...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵