back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में गांधी मैदान थाने के SHO सस्पेंड, लापरवाही के चलते गिरी गाज

बिहार के पटना में चर्चित बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में गांधी मैदान थाने के SHO राजेश कुमार पर गाज गिरी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार के पटना में चर्चित बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में गांधी मैदान थाने के SHO राजेश कुमार पर गाज गिरी है। हत्‍याकांड मामले में एसएजओ को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई पटना आईजी जितेंद्र राणा ने एसएसपी कार्तिके शर्मा की अनुशंसा पर की है। मामले में गांधी मैदान के एसएचओ राजेश कुमार पर घटनास्‍थल देरी से पहुंचने ओर लापरवाही बरतने के आरोप लगे है। 

SHO राजेश कुमार की लापरवाही आई सामने 

पटना SSP ने अपने हालिया निरीक्षण में गांधी मैदान थाना के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की थी। इस दौरान उन्हें कई ऐसे बिंदु मिले, जिनमें SHO राजेश कुमार की लापरवाही सामने आई है। SSP की रिपोर्ट पर थानेदार पर कार्रवाई हुई है। बता दें कि, गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका के आवास के बाहर ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मास्टरमाडंड और शूटर को अपने शिकंजे में ले लिया है।

मास्टरमाइंड और शूटर की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस बहुचर्चित हत्याकांड मामले में मास्टरमाइंड अशोक साव और शूटर उमेश यादव की अरेस्‍ट को चुके है। मामले में दोनों को रिमांड पर लिया गया है। दोनों से SIT और STF की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। बता दें बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लॉ एंड ऑर्डर सवालों के घेरे में है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर हुई है। एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। चुनावी साल में लॉ एंड ऑर्डर बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵