back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gariaband Encounter: गरियाबंद में नक्सलियों से मुठभेड़, अब तक 14 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में जारी मुठभेड़ के दौरान अब तक कुल 14 नक्सली मारे गए हैं। वहीं अभी भी 60 नक्सली सुरक्षा बलों के घेरे में मौजूद हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में भालूडिगी पहाड़ियों पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रविवार रात से जारी मुठभेड़ में अब तक 14 नक्सली मारे जा चुके हैं। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

60 नक्सली अब भी घेरे में

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है, जिसमें अभी भी लगभग 60 नक्सली सुरक्षाबलों की रडार पर हैं। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है।

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के पास से आधुनिक हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान जब्त किया है। बरामद सामग्री में कई राइफल्स, गोला-बारूद और दस्तावेज शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन नक्सली गतिविधियों को रोकने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

क्रॉस-बॉर्डर ऑपरेशन जारी

यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर चल रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस, ओडिशा पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की कुल 10 टीमें शामिल हैं। इनमें से 3 टीमें ओडिशा पुलिस की, 2 छत्तीसगढ़ पुलिस की और 5 सीआरपीएफ की हैं। जवान इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन के लिए निकले थे, तभी नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया।

एक करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया

छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में एक नक्सली पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है और किसी भी नक्सलियों को भागने नहीं दिया जाएगा।

इलाके में सुरक्षा कड़ी

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा कारणों से भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

3 IED बरामद

सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 3 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) भी बरामद किए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि नक्सली इलाके में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

ऑपरेशन अभी भी जारी

फिलहाल, सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर: धार्मिक टिप्पणी के आरोप में JCP अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को धार्मिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵