back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘ISIS कश्मीर’ से भारतीय कोच को मिली जान से मारने की धमकी, गौतम गंभीर ने की दिल्ली पुलिस से शिकायत

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और भाजपा के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को आतंकवादी संगठन 'ISIS कश्मीर' से जान से मारने की धमकी मिली है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और भाजपा के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को आतंकवादी संगठन ‘ISIS कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, 22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भरे ईमेल मिले जिनमें लिखा था, ‘I Kill U’। यह ईमेल दोपहर और शाम के समय भेजे गए थे।

गंभीर ने की दिल्ली पुलिस से शिकायत

गंभीर ने इस धमकी के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और FIR दर्ज करने का अनुरोध किया। उन्होंने पुलिस से कहा कि उनके परिवार और करीबी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और उचित सुरक्षा उपायों पर काम कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकी मिली हो। नवंबर 2021 में भी, जब वह सांसद थे, उन्हें इसी तरह का एक धमकी भरा ईमेल मिला था।

पहलगाम आतंकी हमले की करी थी निंदा

धमकी मिलने से एक दिन पहले गंभीर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी। इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने किया था। गंभीर ने एक्स पर लिखा,“मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।

अन्य क्रिकेटर्स ने भी की निंदा

गंभीर के साथ-साथ कई और भारतीय क्रिकेटरों ने भी इस हमले की निंदा की।

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “भारत और दुनिया उनके साथ है।”

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना। जिन परिवार के लोगों ने इस कायरतापूर्ण हमले में अपनी जान गंवाई है, उनके लिए प्रार्थना करता हूं और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी प्रार्थना करता हूं।

सूर्यकुमार यादव और श्रीवत्स गोस्वामी ने भी पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ने की मांग की।

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई तारीख! चालान निपटाने का सुनहरा मौका: जानिए दिल्ली में कब, कहां और किस दिन लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान लंबित हैं और आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵