back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंफर्म टिकट की टेंशन को दें पेंशन; गणपति स्पेशल 202 ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट देख लें

Ganpati Special Trains: गणपति त्योहार के मद्देनजर सेंट्रल रेलवे ने गणपति स्पेशल 202 ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इसका शिड्यूल भी जारी हो चुका है।

नई दिल्ली, रफ्तार। गणेश उत्सव के दौरान ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। गणपति के भक्तों के लिए सेंट्रल रेलवे ने 202 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसके तहत सीएसएमटी-सावंतवाड़ी रोड-सीएसएमटी दैनिक स्पेशल (36 सेवाएं) ट्रेन नंबर 01151 स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 01 सितंबर से 18 सितंबर तक रोज 00.20 बजे रवाना होगी। इसी दिन ट्रेन 14.20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01152 स्पेशल 01 सितंबर से 18 सितंबर तक रोज 15.10 बजे सावंतवाड़ी रोड से खुलेगी। ट्रेन अगले दिन 04.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पहुंचेगी। ये ट्रेनें दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल स्टेशन पर रुकेंगी।

सीएसएमटी-रत्नागिरी-सीएसएमटी स्पेशल

ट्रेन नंबर 01153 स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 01 सितंबर से 18 सितंबर तक रोज 11.30 बजे चलेगी। उसी दिन 20.10 बजे रत्नागिरी पहुंच जाएगी। ट्रेन नंबर 01154 स्पेशल ट्रेन रत्नागिरी से रोज 04 बजे रवाना होकर उसी दिन 13.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पहुंचेगी। ये ट्रेनें दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगांव, वीर, करंजडी, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड स्टेशन पर रुकेंगी।

एलटीटी-कुडाल-एलटीटी स्पेशल

ट्रेन नंबर 01167 विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 01 सितंबर से 18 सितंबर तक रोज 21.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 9.30 बजे कुडाल पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01168 स्पेशल हर दिन 12.00 बजे कुडाल से रवाना होगी। अगले दिन 00.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। ये ट्रेनें ठाणे, पनवेल, रोहा. मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव, कंकावली, सिंधुदुर्ग पर रुकेंगी।

एलटीटी- सावंतवाड़ी रोड-एलटीटी स्पेशल 

ट्रेन नंबर 01171 विशेष ट्रेन प्रत्येक दिन 08.20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होकर उसी दिन 21.00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01172 विशेष ट्रेन प्रतिदिन 22.20 बजे सावंतवाड़ी रोड से रवाना होगी। अगले दिन 10.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंच जाएगी। ये ट्रेनें ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल पर रुकेंगी।

एलटीटी-कुडाल-एलटीटी त्रि-साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन नंबर 01185 स्पेशल 02 सितंबर से 18 सितंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 00.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होकर उसी दिन 12.30 बजे कुडाल पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01186 स्पेशल सोमवार, बुधवार, शनिवार को कुडाल से 16.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 04.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंच जाएगी। ये ट्रेनें रास्ते में ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव, कंकावली, सिंधुदुर्ग पर रुकेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...