back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनम कपूर, आनंद आहूजा ने फैंस को दी गुड न्यूज

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने घोषणा की है कि वह और उनके व्यवसायी पति आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे की आने की तैयारी कर रहे है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ इसकी घोषणा की। छवियों में उनके साथ आनंद भी हैं। फोटो में वह अपने पति की गोद में सिर रखकर सोफे पर लेटी हुई अपना बेबी बंप फ्लॉंट कर रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, चार हाथ। आपको दुनिया में लाने के लिए हम इंतजार कर रहे है। दो दिल आपके साथ हर कदम पर एक साथ धड़केंगे। एक परिवार। जो आपको प्यार और समर्थन देगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। उन्होंने दुलकर सलमान के साथ अभिनय किया था। सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...