back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुत्ते के काटने के मामले में गुरुग्राम हाउसिंग सोसाइटी प्रबंधन को देना होगा 4 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। गुरुग्राम में एक उपभोक्ता फोरम ने हाउसिंग सोसाइटी के प्रबंधन और उसकी सुरक्षा एजेंसी पर कुत्ते के काटने के मामले में लगभग चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता फोरम में सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता ने कहा कि रेंट एग्रीमेंट के अनुसार, उसने तीन लाख रुपये किराए के रूप में और एक लाख रुपये रखरखाव शुल्क के रूप में मासिक भुगतान किया था। याचिका में कहा गया है, फरवरी 2020 में मेरी बेटी शिवी अपने चाचा से मिलने 22वीं मंजिल पर गई थी। इस दौरान 10वीं मंजिल पर आरोपी राकेश कपूर का नौकर कुत्ते के साथ लिफ्ट में घुसा। उन्होंने आगे कहा, लिफ्ट में घुसते ही कुत्ता मेरी बेटी पर कूद पड़ा और उसे काट लिया। मेरी बेटी को घायल अवस्था में देखने के बावजूद नौकर कुत्ते के साथ वहां से नौ-दो ग्यारह हो गया। मेरी बेटी किसी तरह अपने चाचा के फ्लैट तक पहुंची, जहां हम उसे अस्पताल ले गए। वह दो हफ्ते तक स्कूल नहीं जा सकी। इस घटना ने उसके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने छह लोगों को घटना का दोषी ठहराया। अदालत के आदेश के अनुसार, न्यायाधीश ने शिकायतकर्ता को 3.8 लाख रुपये का मुआवजा देते हुए कहा। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...