back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: वाराणसी की अदालत ने अजय मिश्रा को एडवोकेट कमिश्नर पद से हटाया

वाराणसी, 17 मई (आईएएनएस)। वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को अजय मिश्रा को एडवोकेट कमिश्नर के पद से हटा दिया। उन्हें कथित तौर पर मीडिया के समक्ष वीडियो सर्वेक्षण के बारे में जानकारी लीक करने के लिए हटाया गया है। अब विशाल सिंह को एडवोकेट कमिश्नर (अधिवक्ता आयुक्त) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बीच, अदालत ने अधिवक्ता आयुक्त को वीडियो सर्वेक्षण पर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो दिन का समय दिया है। इस बीच हिंदू याचिकाकर्ताओं ने वाराणसी की एक अदालत में एक नई याचिका दायर की है, जिसमें नंदी की प्रतिमा और शिवलिंग के बीच स्थित एक दीवार को गिराने की मांग की गई है, जिसका दावा उन्होंने वीडियो सर्वेक्षण के दौरान किया है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि शिवलिंग के आसपास की दीवार और मलबे को गिरा दिया जाना चाहिए और तथ्यों की पुष्टि के लिए नए सिरे से सर्वेक्षण किया जाना चाहिए। दीवार मस्जिद के पूर्वी हिस्से में स्थित है। कोर्ट ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵