back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘दिल्ली के लोग तय करें कि मैं ईमानदार हूं या नहीं’, महम में बोले केजरीवाल

महम में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझपर शराब घोटाले का आरोप लगाकर मुझे 5 महीने जेल में रखा। मैने दिल्ली मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं। वो हरियाणा के विभिन्न जगहों पर लगातार चुनावी जनसभाएं और रैलियां कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। आज अरविंद केजरीवाल महम विधानसभा पहुंचे और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

महम में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझपर शराब घोटाले का आरोप लगाकर मुझे 5 महीने जेल में रखा। मैंने दिल्ली मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब दिल्ली की जनता तय करेगी कि मैं ईमानदार हूं या नहीं।

90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ रही चुनाव

आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप ने महम विधानसभा सीट से विकास नेहरा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने महम विधानसभा सीट से बलराम ढांगी को उतारा है। तो वहीं बीजेपी ने दीपक हुड्डा को टिकट दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने दी 5 गारंटी

विकास नेहरा का प्रचार करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं आपको 5 गारंटी देता हूं। 1. हम बिजली मुफ्त करेंगे और पेंडिंग पड़े बिजली बिल माफ किए जाएंगे। 2. हम अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाकर लोगों का मुफ्त में इलाज कराएंगे। 3. हम बच्चों के लिए बेहतरीन सरकारी स्कूल बनवाएंगे। 4. 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। 5. हम युवाओं को रोजगार देंगे।

मंगलवार को रनिया में कर रहे थे रैली को संबोधित

बता दें कि, मंगलवार को अरविंद केजरीवाल रनिया में चुनावी रैली कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तोड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि हरियाणा के बेटे ने सूबे का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। मैंने हरियाणा से निकलकर दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई। उन्होंने कहा था कि सभी लोग सुन लें। हमारे बिना हरियाणा में कोई सरकार नहीं बन रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: AAP ने मुंबई की जनता से किए कई बड़े वादे, दिल्ली मॉडल की रणनीति के साथ पेश किया घोषणापत्र

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीएमसी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी घोषणाएं की हैं। पार्टी नेता...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵