नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कहते है कि जून-जुलाई में भयंकर गर्मी पड़ती है। लेकिन अभी तो जून का आगाज़ होना बाकी है। बता दें कि बुधवार को देश की राजधानी में पारा 50 पार दर्ज किया गया। अगर अभी से ये हाल है तो आगे आने वाले महीनों को क्या होगा, यह चिंता का विषय है। गर्मी के कारण देश के विभन्न हिस्सों में लू चल रही है, तो कहीं एसी में विस्फोट हो रहे हैं, तो कहीं पानी की किल्लत से लोग बेहाल है। बात सिर्फ यहीं नहीं रुकती, बता दें कि गर्मी के कारण लोग अपनी जान भी गवां रहे हैं। अब तक देशभर में 40 से ज्यादा मौते गर्मी की वजह से दर्ज की जा चुकी हैं।
बिहार में कई जिलों में हुई मौत
बिहार में गर्मी के कारण 32 लोग अपनी जान दे चुके हैं। इसमें 17 औरंगाबाद के, छह आरा के, तीन गया और तीस ही रोहतास के। तो वहीं बक्सर में भी दो और पटना में एक ने अपनी जान गवां दी है। अगर गर्मी का यही आलम रहा तो आने वाली दिनों में मृतकों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
कई अन्य राज्य भी हुए बेहाल
ओडिशा की बात करें तो यहं भी मृत्कों की संख्या कम नहीं हैं। ओड़ीसा के राउरकेला में 10 गर्मी के कारण जान गवां बैठे है। तो वहीं झारखंड की बात करें तो यहां के पलामू जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में तो हमेशा से ही मौसम गर्म रहता है, लेकिन गर्मी के और बढ़ जाने से यहां पांच लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि मृतकों के परिवारजनों को मुआवज़ा दिया जाए।
झारखंड के पलामू में पारा 47 डिग्री के पार
बिहार के साथ झारखंड और ओडिशा सहित पूरा उत्तर भारत इस भीषण गर्णी का सामना कर रहा है। बिहार के पलामू जिले में गुरुवार को 47.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि पिछले तीन दिनों से यहां का तापमान 47 डिग्री से ज्यादा ही चल रहा है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




