back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्‍ली में भी अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का दौर जारी है और मंगलवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

अगले 4 दिन इन राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से शुक्रवार तक पंजाब, दिल्ली से सटे दक्षिण-पूर्व हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी ओडिशा में घने बादलों के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में अगले चार दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल और पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों में और पंजाब के लुधियाना, संगरूर, बरनाला और मनसा में भारी बारिश के साथ बिजली और गरज की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई, ठाणे और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट

सोमवार को मुंबई के कई हिस्सों में हुई बारिश के चलते सायन के गांधी मार्केट क्षेत्र और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने मंगलवार से गुरुवार तक मुंबई में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ठाणे में भी अगले तीन दिनों तक कई जगहों पर तेज बारिश की संभावना है, जबकि पुणे में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में चार दिन तक बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर को हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान सुबह 8.30 बजे तक 13 मिमी बारिश हुई। विभाग ने अगले चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

राजस्थान में मूसलाधार बारिश की संभावना 

राजस्थान के कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि लगभग एक दर्जन अन्य जिलों को येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵