back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HPBOSE Board Result 2025: हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां रोल नंबर डालकर ऐसे करें चेक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज, 15 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज, 15 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल करीब 1.95 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें से 95,495 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया।

ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक

जो छात्र HPBOSE 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

“HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

नया पेज खुलेगा, वहां रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

“सबमिट” पर क्लिक करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रख लें।

SMS से भी देखें रिजल्ट

जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल में नया मैसेज टाइप करें: HP10 <स्पेस> रोल नंबर उदाहरण: HP10 206151051 इस मैसेज को 5676750 पर भेज दें। कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

डिजिलॉकर पर मिलेगा पास सर्टिफिकेट

HPBOSE ने इस बार छात्रों को डिजिटल पास सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया है। अब छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।

टॉपर्स में लड़कियों ने मारी बाज़ी

इस बार बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप 3 स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा।

साइना ठाकुर – 696 अंक (99.43%)

रिदिमा शर्मा – 695 अंक (99.29%)

मुद्दिता शर्मा और पर्निका शर्मा – 694 अंक (99.14%)

कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?

कुल छात्र: 95,495

पास हुए छात्र: 75,862

कम्पार्टमेंट: 5,563

फेल छात्र: 13,574

कुल पास प्रतिशत: 79.8%

बोर्ड सचिव ने दी जानकारी

HPBOSE के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने रिजल्ट जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च से 22 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया Skill India Mission आज लाखों लोगों...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵