back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai Weather Update: मुंबई में भारी बारिश के बाद कैसे हैं हालात, इन इलाकों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट?

मुंबई के अंधेरी और बांद्रा जैसी जगहों पर इस समय बारिश नहीं हो रही है। अंधेरी तथा मिलन सबवे पर भी जलजमाव जैसी कोई समस्या नहीं है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। समय से पहले मॉनसून ने बीते दिनों मुंबई समेत कई स्‍थानों पर जमकर हुई बारिश ने तबाही मचाई। मुंबई में सोमवार (26 मई) को भारी बारिश और आंधी आई। जिससे आम जन-जीवन पर खासा असर पड़ा। भारी बारिश से कई जगहों पर नुकसान भी हुआ। बारिश के बाद अब मुंबई महानगर का ताजा अपडेट सामने आया है। मुंबई में फिलहाल मौसम साफ और सामान्‍य है।

भारी बारिश के बाद फिलहाल मुंबई में हालात सामान्‍य और शांत है। महानगर के अंधेरी और बांद्रा जैसी जगहों पर इस समय बारिश नहीं हो रही है। और अंधेरी तथा मिलन सबवे पर भी जलजमाव जैसी कोई समस्या नहीं है। गोरेगांव, अंधेरी, विले पार्ले और सांताक्रूज़ जैसे इलाकों में रातभर तेज बारिश हुई थी, लेकिन अब वहां बारिश थम चुकी है। वहीं दक्षिण मुंबई के सायन, हिंदमाता और किंग सर्कल जैसे निचले इलाकों में भी जमा पानी निकल चुका है। बारिश की वजह से हुई असुविधाएं धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई दे रही हैं।

इन जगहों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए आज मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे साफ है कि अभी पूरी तरह से खतरा टला नहीं है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। राज्य के कुद इलाके जैसे- रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली और सतारा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायगढ़, पुणे, बीड, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

पालघर और नासिक को येलो अलर्ट से बाहर रखा गया है। कोंकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अगले 3–4 घंटों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई हैं। इसी के साथ मछुआरों को भी वार्निंग दी है कि 27 मई तक पूर्व-मध्य और दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र व केरल-कर्नाटक-कोंकण-गोवा के तटीय इलाकों में न जाएं।

मौसम अचानक बदल सकता करवट

मुंबई और उपनगरीय के हिस्‍सों में सुबह से बारिश बंद है, जिसके चलते हालात पूरी से दूरुस्‍त है। हालांकि, ठाणे की ओर बारिश के कारण मध्य रेलवे की फास्ट लोकल ट्रेनें करीब 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। लेकिन, मुंबई में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, अगले कुछ घंटों के लिए सतर्क रहने के जरूरी है क्योंकि मौसम अचानक करवट ले सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵