back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IAS पूजा खेडकर और उनके परिवार का विवादों से पुराना नाता, अब मां का वीडियो वायरल- बंदूक हाथ में लेकर धमका रहीं

IAS Pooja Khedkar: जानकारी के अनुसार ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरम खेडकर का यह वीडियो 2023 का है, जिसमें वह कुछ लोगों को धमकाते हुए नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का विवाद अभी मीडिया की सुर्खियों से खत्म नहीं हुआ था कि अब उनकी मां मनोरम खेडकर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, इस वीडियो में मनोरम खेडकर अपने हाथ में बंदूक पकड़े हुए कुछ लोगों को धमकाती हुई दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरम खेडकर का यह वीडियो साल 2023 का है।

मनोरम खेडकर ने हाथ में बंदूक पकड़ कर किसानों को धमकाया


मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मामला मनोरम खेडकर द्वारा किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार जब किसानों ने मनोरम खेडकर का विरोध किया तो वह (ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की मां मनोरम खेडकर) बाउंसर के साथ वहां पहुंची और किसानों को धमकाने लगी। मनोरम खेडकर ने हाथ में बंदूक पकड़ कर किसानों को धमकाया।


इसके बाद जब किसानों ने मनोरम खेडकर के खिलाफ पुणे के एक थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो मनोरम खेडकर के रसूख के कारण शिकायत दर्ज नहीं हो पायी थी। जानकारी के अनुसार खेडकर परिवार ने पुणे जिले के मुल्शी तहसील में 25 एकड़ जमीन को खरीदा था। इसके साथ ही इन पर आरोप हैं कि उन्होंने इसके लिए जमीन के आसपास के किसानों की जमीनों पर भी कब्जा करने की कोशिश की थी। 

हयर

पूजा खेडकर पर अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप हैं


वहीं आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप हैं। इन्हीं आरोपों के कारण उनका पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर कर दिया गया है। दरअसल पुणे कलेक्टर डॉ. सुहास दिवासे ने आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की शिकायत मुख्य सचिव को अपने पत्र के माध्यम से की थी। मुख्य सचिव ने पुणे कलेक्टर डॉ. सुहास दिवासे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर का वाशिम जिले में एडिशनल असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में नियुक्ति कर दी है। 

उनपर यूपीएससी को गलत हलफनामा सौंपने के भी आरोप है


आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर पर अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप तो हैं ही, वहीं उनपर यूपीएससी को गलत हलफनामा सौंपने के भी आरोप है। आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर ने यूपीएससी में चयन के लिए विशेष छूट पाने के लिए अपने हलफनामे में जानकारी दी थी कि वह दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से बीमार हैं। साथ में उन्होंने अपना ओबीसी का सर्टिफिकेट भी दिया था। जिसका पूजा खेड़कर को यूपीएससी की परीक्षा में फायदा भी मिला और वह कम अंक हासिल करने के बाद भी विशेष छूट के कारण परीक्षा में पास हो गई थी।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵