back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमरोहा में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूली बस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई बच्चों की जान

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बाइकसवार बदमाशों ने एक मिनी स्कूली बस को रोककर फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ ने बच्चों की जान बचा ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बाइकसवार बदमाशों ने एक स्कूल की मिनी बस पर फायरिंग कर दी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने मिनी बस के आगे बाइक रोककर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना से मिनी बस में बैठे स्कूल के बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों का डर के कारण रो-रोकर बुरा हाल था। लेकिन, मिनी बस ड्राइवर ने समझदारी से काम लिया और मिनी बस को तेज स्पीड में चलाकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार यह स्कूल बस BJP नेता की बताई जा रही है।

इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने इस घटना को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गजरौला थाना क्षेत्र के अंतगर्त 25 अक्टूबर 2024 की सुबह 07:40 बजे अंजाम दिया। मिनी बस ड्राइवर मॉन्टी उस समय बच्चों को स्कूल की तरफ ले जा रहा था। तभी रास्ते में 3 बाइक सवार बदमाशों ने अपनी बाइक को मिनी बस के आगे रोक दिया और तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद, ड्राइवर मॉन्टी ने समझदारी दिखाते हुए मिनी बस को तेज रफ्तार में चलाकर थाने पहुंच गया। इसमें सबसे अच्छी खबर ये है कि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है।

पुलिस इस एंगल में भी अपनी जांच कर रही है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमरोहा पुलिस घटना की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जिसमे पुलिस को पता चला कि मिनी बस ड्राइवर मॉन्टी का 21 अक्टूबर 2024 को स्थानीय युवकों से एक एक्सीडेंट को लेकर विवाद हो गया था। इसी कारण स्थानीय युवकों ने ड्राइवर से बदला लेने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है। अमरोहा पुलिस इस एंगल में भी अपनी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मिनी बस में सवार सभी स्कूल के बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस आरोपियों की पकड़ के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़!

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵