back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अगर दोबारा हमला हुआ तो जहां हैं, वहीं मारेंगे’ पाकिस्तान में आतंकियों को लेकर बोले एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर भविष्य में भारत पर फिर कोई आतंकी हमला होता है, तो भारत आतंकियों को वहीं जाकर मारेगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर भविष्य में भारत पर फिर कोई आतंकी हमला होता है, तो भारत आतंकियों को वहीं जाकर मारेगा, चाहे वे पाकिस्तान के किसी भी शहर में हों। जयशंकर ने स्पष्ट कहा कि भारत अब आतंकवाद का “निश्चित अंत” चाहता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ – जयशंकर

एस जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि एक सख्त संदेश है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह अभियान तभी रुकेगा जब आतंकवाद पूरी तरह खत्म होगा।

‘हमें आतंकियों का पता मालूम है’ – जयशंकर

विदेश मंत्री ने कहा,“हम जानते हैं कि आतंकवादी कहां हैं, उनके पते मालूम हैं। उनकी गतिविधियां और आपसी संपर्क भी हमें पता हैं। उन्होंने दावा किया कि ये आतंकी पाकिस्तान के बड़े शहरों में खुलेआम घूम रहे हैं और वहां की सरकार और सेना खुद इसमें शामिल है। जयशंकर ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई संघर्षविराम की घोषणा आपसी बातचीत से हुई थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित कई देशों ने दोनों से संपर्क किया, लेकिन भारत ने साफ कर दिया था कि पाकिस्तानियों को खुद भारत को फोन कर के लड़ाई रोकने की बात कहनी होगी और यही हुआ।

ट्रंप के दावे पर भी बोले जयशंकर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि संघर्षविराम में अमेरिका की भूमिका रही, लेकिन जयशंकर ने स्पष्ट कर दिया कि यह सीधा भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ समझौता था। भारत ने सभी देशों को संदेश दे दिया था कि कोई भी आतंकी हरकत अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पाकिस्तान को चेतावनी: नतीजे भुगतने होंगे

जयशंकर ने दो टूक कहा कि अगर पाकिस्तान फिर आतंकियों को भेजता है, तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा,“संघर्षविराम का मतलब यह नहीं है कि हम चुप बैठेंगे। हम आतंकवाद का अंत चाहते हैं, और पाकिस्तान को यह बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए। एस. जयशंकर का यह बयान भारत की बदलती रणनीति को दिखाता है अब भारत आतंकवाद को सिर्फ सहने के बजाय उसका पीछा करके खत्म करना चाहता है। भारत का यह रुख साफ करता है कि अब आतंकवाद के खिलाफ ‘सीधी कार्रवाई’ का युग आ गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵