back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NDLS Stampede के वीडियो डिलीट करो… Indian Railway ने X को भेजा नोटिस

रेल मंत्रायल की तरफ से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X को नोटिस भेजा गया है कि वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुए भगदड़ से जुड़े 285 वीडियो को अपने प्लैटफॉर्म से डिलीट करे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ (NDLS Stampede) में 20 लोगों की मौत हो गई थी। अब Rail Ministry ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X को नोटिस भेजा है कि वो 15 फरवरी को मची भगदड़ के 285 वीडियो अपने प्लैटफॉर्म से डिलीट करे। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने ये नोटिस 17 फरवरी को भेजा था और वीडियो हटवाने के पीछे रेल मंत्रायल ने तर्क दिया था कि ये वीडियो एथिकल नॉर्म्स और X की कॉन्टेंट पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले हैं। इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने लिखा था कि इन वीडियोज़ की वजह से अवांछित घटनाएं हो सकती हैं और रेलवे के काम में बाधा डाल सकती हैं।इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रेलवे ने अपने नोटिस में कई नामी मीडिया प्लैटफॉर्म्स के ट्वीट्स को भी शामिल किया है और लिखा है कि वो वीडियो सेंसिटिव और डिस्टर्बिंग हैं। 

क्या कहती है X की कॉन्टेंट पॉलिसी

X की कॉन्टेंट पॉलिसी के मुताबिक, X पर ग्राफिक यानी संवेदनशील मीडिया पोस्ट किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि कॉन्टेंट को ठीक तरीके से लेबल किया जाए और पहले ही साफ बताया जाए कि वीडियो संवेदनशील है। इसके साथ ही ये सुनिश्चित किया जाए कि वो कॉन्टेंट हिंसा को बढ़ावा देने वाला न हो। 

रेलवे के इस अधिकारी के पास है पोस्ट डिलीट करवाने का अधिकार

बीते साल दिसंबर में रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड के इंफॉर्मेशन और पब्लिसिटी डायरेक्टर को ये अधिकार दिया था कि वो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से टेकडाउन नोटिस भेज सकते हैं। टेकडाउन नोटिस मतलब किसी भी पोस्ट को डिलीट करवाने का नोटिस। ये अधिकार इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 79 (3) (b) के तहत दिया गया है। पहले इस तरह के नोटिस IT मिनिस्ट्री के जरिए ही भेजे जा सकते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये अधिकार मिलने के बाद ये दूसरी बार है जब रेल मंत्रालय ने किसी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को टेकडाउन नोटिस भेजा है। इससे पहले जनवरी में मंत्रालय ने यूट्यूब और मेटा को भी इस तरह का नोटिस भेजा था।

https://raftaar.in/news/national/uttar-pradesh-moradabad-sambhal-violence-big-reveal-plan-to-kill-advocate-vishnu-shankar-jain-ghulam-received

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵