back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर में आर्मी के जवानों के साथ लूटपाट, महिला साथी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़ित महू इन्फैंट्री मिलिट्री स्कूल के ट्रेनिंग के छात्र हैं। ये लोग पिकनिक मनाने गए थे कि अचानक 7 से 8 अज्ञात हमलावरों से उन पर हमला कर दिया और इनके साथ मौजूद महिला साथी के साथ गैंगरेप किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जाम गेट पर मंगलवार की रात सेना के जवानों के साथ लूटपाट और मारपीट की गई और उनकी एक महिला साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। सभी पीड़ित महू इन्फैंट्री मिलिट्री स्कूल के ट्रेनिंग के छात्र है। ये लोग पिकनिक मनाने गए थे कि अचानक 7 से 8 अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास बंदूकें, चाकू और डंडे थे। इन लोगों ने आर्मी के जवानों से सारे सामान लूट लिए और महिलाओं से 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।

डर की हालत में एक ऑफिसर अपनी यूनिट पर पहुंचा

डर की हालत में एक ऑफिसर अपनी यूनिट पर पहुंचा और कमांडिंग अफसर को घटना का जानकारी दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को आता देख हमलावर भाग गए। पीड़ितों को सुबह 6.30 बजे मेडिकल एक्जामिनेशन के लिए महू सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर मेडिकल रिपोर्ट से पता लगा कि एक महिला के साथ रेप हुआ है।

मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है

प्रशासन ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पर पहले से मामला दर्ज है। हमलावर शुरू में डकैती के इरादे से आए थे, लेकिन उन्होंने अधिकारियों पर हिंसक हमला किया और एक महिला के साथ रेप किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, एडिशनल एसपी द्विवेदी ने बताया कि 6 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से दो को जंगल से हिरासत में लिया गया है। हमलों के दौरान सेना के 2 अधिकारी भी घायल हुए हैं।

बता दें कि, मध्य प्रदेश में लूट और रेप का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उज्जैन में फुटपाथ पर एक महिला के साथ रेप किया गया था। एक राह चलते व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया था। MP पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵