back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विजय माल्या के टावर्स में Infosys फाउंडर नारायण मूर्ति ने खरीदा आलीशान फ्लैट, कीमत की हो रही है चर्चा

बेंगलुरु के सबसे शानदार और महंगे इलाकों में से एक किंगफिशर टावर्स में इंफोसिस के नारायणमूर्ति ने खरीदा दूसरा फ्लैट। 34 मंजिल के ऊंचे टावर्स की हर मंजिल पर बेहद खास अपार्टमेंट हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु के सबसे शानदार और महंगे इलाकों में से एक किंगफिशर टावर्स में इंफोसिस के नारायणमूर्ति ने दूसरा फ्लैट खरीदा है। 34 मंजिल के ऊंचे टावर्स की हर मंजिल पर बेहद खास अपार्टमेंट हैं। जो दक्षिणी शहर में आवासीय कीमतों के लिए एक नया रिकॉर्ड है। आइए मूर्ति के आलीशान फ्लैट के बारे में और जानें डिटेल में।  

इस अपार्टमेंट के लिए 59,500 रुपये प्रति वर्ग फुट की कीमत है, जो शहर के व्यस्त कमर्शियल केंद्र में सबसे महंगी दरों में से एक है। जिसमें सोलहवीं मंजिल पर स्थित यह विशाल आवास लगभग 8,400 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस फ्लैट में मास्टर बेडरूम सहित चार बेडरूम और पांच पार्किंग स्पेस भी मिले हैं। जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं। 

नारायणमूर्ति ने यह फ्लैट मुंबई के एक व्यवसायी से खरीदा है

किंगफिशर टावर्स बेंगलुरु के प्रमुख स्थानों में से एक- यूबी सिटी इलाके में स्थित है, और इसे व्यवसायी विजय माल्या की पैतृक भूमि पर बनाया गया था। 34 मंजिल की इस इमारत में केवल 81 अपार्टमेंट हैं, जिसमें विशिष्टता और आलीशान से भरी सुविधाएं हैं। कथित तौर पर नारायणमूर्ति ने यह फ्लैट मुंबई के एक व्यवसायी से खरीदा है।

किंगफिशर टावर्स में खरीददारी का इतिहास रखने वाले मूर्ति परिवार ने चार साल पहले भी एक प्रॉपर्टी अधिग्रहण किया था। यह सुधा मूर्ति के नाम से थीं, जिन्होंने 23वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट खरीदा, जिसमें 29 करोड़ रुपये का उल्लेखनीय निवेश किया गया। इस इमारत के अन्य प्रतिष्ठित निवासियों में बायोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और राणा जॉर्ज भी शामिल हैं।

प्रॉपर्टी की कीमत आसमान छू रही है

2010 में किंगफिशर टावर्स ने स्थापना के बाद से, अपनी संपत्तियों के मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि देंखी। उस समय, एक फ्लैट की शुरुआती कीमत 22,000 रुपये प्रति वर्ग फुट थी। आज, उसी प्रॉपर्टी की कीमत आसमान छू रही है जो दोगुनी या उससे भी ज़्यादा हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

70 घंटे काम का राग नारायण मूर्ति ने फिर छेड़ा, चीन के 9-9-6 का दिया सक्सेस फॉर्मूला, कहा-भारत की रफ्तार…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंफोसिस के संस्थापक और देश के जाने-माने उद्योगपतियों में शामिल एन. आर. नारायण मूर्ति ने भारतीय युवाओं को फिर एक बार...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵