back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैनपुरी में एक दूल्हे की शादी के 24 घंटे में ही हो गई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा

UP News: यह घटना 11 जुलाई 2024 को मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दुल्हन शादी के 24 घंटे के अंदर ही विधवा हो गई। इस दर्दनाक घटना के कारण दुल्हन और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दूल्हा शादी की सारी रस्मे पूरी करके दुल्हन को घर लेकर आया था, वह घर आने के अगले दिन 11 जुलाई को अपने सारे रिश्तेदारों की विदाई करने के कुछ देर बाद सोफे में आराम करने के लिए लेटा था। लेकिन फिर उसके बाद वह उठा नहीं। उसकी सोफे में लेटे हुए ही मौत हो गई।

यह घटना 11 जुलाई को मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया की है

यह घटना 11 जुलाई 2024 को मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया की है। जब दूल्हा सोफे में सोता रहा और बहुत देर हो जाने के बाद भी नहीं उठा, तो दूल्हे की मां ने दोपहर ढाई बजे जब उसे उठाया तो वह उठा नहीं। जिसके बाद वहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन दूल्हे को तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें सैफई के अस्पताल ले जाने को कहा।

पुलिस ने इटावा में शव का पोस्टमार्टम करा दिया है

परिजन दूल्हे( 20 वर्षीय सोनू यादव) को सैफई अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इटावा में शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और परिजन दूल्हे के शव को 11 जुलाई की रात को घर लेकर आ गए थे। अब जल्द ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाने के बाद मौत के कारण का पता चल जायेगा। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। दूल्हे की मौत के बाद दुल्हन सदमे में है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दूल्हे के मां बाप भी इस घटना के बाद सदमे में आ गए हैं। 

जिसके बाद उसकी अस्पताल में ले जाकर मौत की पुष्टि हुई थी

बता दें कि दूल्हा सोनू यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के गांव सुल्तानपुर में शादी की सारी रस्मे पूरी करने के बाद बुधवार को वापस अपने गांव मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया आ गया था। वहीं अगले दिन 11 जुलाई को अपने सारे रिश्तेदारों की विदाई करने बाद, वह सोफे में आराम करने के लिए लेट गया था। फिर जब दिन के ढाई बजे तक नहीं उठा तो उसकी मां ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। जिसके बाद उसकी अस्पताल में ले जाकर मौत की पुष्टि हुई थी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...