back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, पति ने दोनों को साथ देख लिया था

Noida Crime: आरोपी महिला अपने पति के दोस्त के साथ मिलकर पति को धोखा दे रही थी। पति ने दोनों को साथ देख लिया जिसके बाद दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला का शादी से बाहर संबंध था, जब पति को इस बारे में पता चला तो महिला ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिरोंडा गांव का है

यह मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिरोंडा गांव का है। यहां महेश अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था। महेश नोएडा में शौचालय को साफ करने का काम किया करता था। महेश ने अपने दोस्त प्रह्लाद के कहने पर सफाई का काम छोड़ दिया, इसके बाद प्रह्लाद ने एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर महेश की नौकरी लगवा दी।

प्रह्लाद और महेश की पत्नी पूजा के बीच इस दौरान अफेयर शुरू हो गया

इस दौरान प्रह्लाद का महेश के घर में आना-जाना बढ़ गया। प्रह्लाद और महेश की पत्नी पूजा के बीच इस दौरान अफेयर शुरू हो गया। बच्चों के स्कूल चले जाने के बाद प्रह्लाद और पूजा घर में ही शारीरिक संबंध बनाते थे। 23 जून 2024 को महेश किसी काम से काम के बीच में ही घर आ गया, जैसे ही वो घर आया उसने प्रह्लाद और पूजा को साथ में देखा। वो गुस्से में चीखने लगा।

पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है

इसके बाद प्रह्लाद ने वहीं पड़ी एक कैंची से महेश पर वार कर दिया। इसके बाद पूजा और प्रह्लाद ने मिलकर महेश की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार प्रह्लाद और पूजा ने महेश के पेट और सीने में तब तक वार किया जब तक कि महेश की मौत नहीं हो गई। इसके बाद दोनों प्रह्लाद और पूजा मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मिर्जापुर धर्मांतरण केस: मोबाइल फोल्डर से खुला रैकेट, बुर्का और निकाह के बहाने अमीर महिलाओं को बनाया टारगेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। मिर्जापुर धर्मांतरण मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच नई जानकारी सामने आई है कि इस...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵