back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी किया अलर्ट, लगेज संबंधित नियमों को लेकर दिए ये बड़े आदेश

त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या दोगुनी होने के कारण रेलवे ने सभी यात्रियों को लगेज संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दे दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। लंबे सफर के लिए सभी लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। त्योहारों का सीजन होने के कारण ट्रेनों में यात्री अपने साथ बहुत सारा सामान लेकर सफर करते हैं। अब इस बड़ी समस्या को देखते हुए रेलवे ने अपनेयात्रियों से लगेज संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दे दिया है। रेलवे ने अपने आदेश में कहा है कि यात्रियों को अपने साथ सफर में बाल्टी, ड्रम , बॉक्स जैसा कोई भी बड़ा सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि रेलवे अपने इस आदेश के जरिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ को कम करना चाहती है।

पश्चिमी रेलवे ने छठ पूजा की वजह से ये आदेश दिए

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी रेलवे ने त्योहारों के सीजन को देखते हुए ट्रेन में भारी सामान ले जाने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि दिवाली और छठ पूजा की वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ जारी रहेगी। ऐसे में जब यात्री अपने साथ भारी सामान लेकर सफर करेंगे तो इससे अन्य यात्रियों को भी सफर करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वैसे भी भारी भीड़ के चलते यात्रियों को नियंत्रित करना अभी भी बड़ा मुश्किल हो रहा है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे ने स्टेशनों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है कि वे ट्रेन में सफर करने जा रहे यात्रियों को भारी सामान के साथ अंदर जाने की अनुमति न दें।

“ऐसा कोई भी सामान साथ लेकर न चलें, जो ज्यादा जगह घेरता है”

बता दें कि रेलवे ने त्योहारों के चलते भारी भीड़ की वजह से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर भी पाबंदी लगा रखी है। अब त्योहारों में भीड़ के साथ साथ भारी सामानों के कारण बढती समस्या के कारण पश्चिमी रेलवे ने लगेज संबंधित नियमों को लेकर यह आदेश जारी किया है। रेलवे का कहना है कि सफर के दौरान यात्री ऐसा कोई भी सामान अपने साथ लेकर न चलें, जो ज्यादा जगह घेरता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छठ पूजा के मौके पर सूर्यकुमार यादव की मां ने श्रेयस अय्यर की सलामती के लिए दुआ की, कहा- बस बेटा ठीक हो जाए

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मां की दुआएं हमेशा एक अदृश्य कवच की तरह संतानों की रक्षा करती हैं। जब बेटे पर मुसीबत आती...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵