back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय रेलवे ने दीपावली-छठ से पहले झारखंड को दी बड़ी सौगात, UP-बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ

भारतीय रेलवे ने दीपावली-छठ से पहले झारखंड के यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसका लाभ यूपी-बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे हमेशा अपने यात्रियों की सुविधा के लिए नए नए प्रयोग करती रहती है। दीपावली और छठ का महापर्व आने वाला है, इसको लेकर रेलवे ने भी अपनी तैयारी कर ली है। भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व से पहले झारखंड और उत्तर प्रदेश को एक बड़ी सौगात दे दी है। रेलवे की इस सौगात का फायदा यूपी-बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा। भारतीय रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के सीजन में बिहार और झारखंड की ट्रेनों में होने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन की समय-सारिणी और स्टेशनों की जानकारी भी साझा कर दी है।  

इस ट्रेन का नाम रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस होगा

भारतीय रेलवे ने झारखंड और उत्तर प्रदेश को दी सौगात को लेकर कहा है कि इस ट्रेन का नाम रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस होगा। जो झारखंड की राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनावी क्षेत्र गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन होगी। भारतीय रेलवे ने कहा है कि यह नई साप्ताहिक ट्रेन 18629-18630 रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 1 नवंबर से नियमित रूप से चलेगी।

ट्रेन की समय-सारिणी

भारतीय रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 नवंबर 2024 से हर शुक्रवार को शाम 4:50 बजे झारखंड के रांची के स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:30 बजे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 2 नवंबर 2024 से हर शनिवार दोपहर 3:30 बजे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9:25 बजे झारखंड के रांची स्टेशन पर पहुंचेगी।   

इन ट्रेनों के रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों के नाम

भारत रेलवे ने इन ट्रेनों के रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों के नामों का भी ऐलान कर दिया है, जहां पर ये ट्रेने रुकेंगी। इनमें मुरी स्टेशन, बोकारो स्टेशन, चंद्रपुरा स्टेशन, धनबाद स्टेशन, चितरंजन स्टेशन, जामताड़ा स्टेशन, मधुपुर स्टेशन, जसीडीह स्टेशन, झाझा स्टेशन, कियूल स्टेशन, मोकामा स्टेशन, पटना साहेब स्टेशन, पटना स्टेशन, पाटलिपुत्रा स्टेशन, दिघवारा स्टेशन, छपरा स्टेशन, सीवान स्टेशन, भटनी स्टेशन और देवरिया सदर स्टेशन का नाम शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...