back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाराणसीः मंडलीय अस्पताल में शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट लगेगा : डॉ. नीलकंठ तिवारी

-इंडियन आयल फाउंडेशन के अधिकारियों की टीम करेगी दौरा वाराणसी, 26 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन संकट के बीच प्रदेश के पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि कबीरचौरा स्थित शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। इंडियन आयल फाउंडेशन के अधिकारियों की टीम मंगलवार को एसएसपीजी का दौरा कर इसका स्थलीय निरीक्षण करेगी। बताया कि अस्पताल में 960 एलएमपी प्लांट से 200 बेड ऑक्सीजन से कवर होंगे। इसी तरह पं. दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 600 एलएमपी प्लांट से 120 बेड ऑक्सीजन से कवर होंगे। मंत्री ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड लक्षण वाले लोगों को भी कोविड मेडिसिन किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सोमवार को प्रदेश के मंत्री ने वर्चुअल दवा व्यापार मंडल के साथ बैठक कर उनका सहयोग भी मांगा। मंत्री ने व्यापारियों को बताया कि श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट को इंडियन आयल फाउंडेशन के सीएफआर से स्वीकृत कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से कोरोना के इस महामारी के दौर में कोरोना के मरीजों को आसानी से उनकी आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सुलभ हो सकेगा और उनका बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगा। बताया कि इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में 600 एलएमपी का लगने वाला ऑक्सीजन प्लांट की मशीन आ चुकी है। जिसे शीघ्र ही लगा दिया जाएगा। इससे 120 बेड ऑक्सीजन युक्त कबर होंगे। उन्होंने बताया कि गत दिनों आयी ऑक्सीजन के किल्लत की समस्या का समाधान हो चुका है। रोहनिया के दरेखु में स्थित कामरूप एजेंसी को भी जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया है। शीघ्र ही यहां पर काम शुरू हो जाएगा और 500 सिलेंडर का बॉटलिग होगा। मंत्री डॉक्टर तिवारी ने जिलाधिकारी से वार्ता कर होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का चिकित्सा ख्याल रखने पर जोर दिया। बताया कि 80 लोगों के टीमों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का फोन कर हालचाल लिया जा रहा है और आवश्यकता के अनुसार उन्हें चिकित्सकीय सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵