back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BBC IT Raid: 60 घंटों की छापेमारी, आयकर विभाग को मिले तगड़े सबूत, जानिए क्या बोली टीम

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने मीडिया संगठन का नाम लिए बिना कहा कि आयकर विभाग की टीम ने सर्वेक्षण में कर्मचारियों के बयान, डिजिटल सबूत और दस्तावेज के रूप में महत्वपूर्ण सबूतों का पता लगाया है।

नई दिल्ली, एजेंसी।  विदेशी मीडिया संस्थान ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) समूह की विभिन्न संस्थाओं के दिखाए गए आय और लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं है। आयकर अधिकारियों के तीन दिन तक चले सर्वेक्षण के एक दिन बाद वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

देर रात करीब 60 घंटों के बाद खत्म हो गया

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मीडिया संगठन का नाम लिए बिना बयान में कहा कि आयकर विभाग की टीम ने सर्वेक्षण में कर्मचारियों के बयान, डिजिटल सबूत और दस्तावेज के रूप में महत्वपूर्ण सबूतों का पता लगाया है। बयान के मुताबिक मीडिया संस्थान के दिल्ली और मुंबई दफ्तर में सर्वेक्षण के दौरान कई विसंगतियां पाई गई। आयकर विभाग की टीम ने 14 फरवरी को दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी कार्यालयों में सर्वेक्षण किया था, जो गुरुवार देर रात करीब 60 घंटों के बाद खत्म हो गया।

‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नाम से दो पार्ट में एक डॉक्यूमेंट्री बनी

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आयकर के छापे को विपक्षी दलों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, हाल ही में बीबीसी ने 2002 के गुजरात दंगों को लेकर ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नाम से दो पार्ट में एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार की ओर से रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद कई जगह इसकी स्क्रीनिंग को लेकर विवाद हुए।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रेडिट कार्ड की दुनिया में 1 अप्रैल से आएगा बड़ा बदलाव: आपका खर्च करने का तरीका बदलने वाला है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से आपके खर्च और लेनदेन पर कई नए नियम...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵