back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jio Outage: देशभर में Jio हुआ डाउन, ठप हुई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Google की सेवाएं, जानें अपडेट

Jio Network Down: देश में लोगों को एक बार फिर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म को चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोगों को एक बार फिर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे वाट्सऐप, इंस्टाग्राम, एक्स और टेलिग्राम चलाने में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही पूरे भारत में जियो यूजर्स को एक बड़े नेटवर्क आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। साथ में कई प्रमुख शहरों में गूगल और यूटयूब में समस्या देखने को मिली है। 

कई इलाकों में Jio की सर्विस हुई ठप

आउटेज को मॉनिटर करने वाली एक साइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार भारत के कई इलाकों में Jio की सर्विस ठप हो गई है। इसके कारण करीब 3000 से ज्यादा यूजर्स ने ऐप्स के डाउन होने की शिकायत की है। यूजर्स को सबसे ज्यादा दिक्कत एक्स और स्नैपचैट चलाने में आ रही हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जियो के साथ होने वाली यह समस्या दोपहर करीब 1.30 के आस-पास की बताई जा रहीं है।

लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर रहें परेशानी जाहिर

इसमें सिर्फ जियो सिम यूज करने वाले यूजर्स को ही समस्या नहीं हो रही बल्कि जियोफाइबर में भी समस्याओं को रिपोर्ट किया गया है। इसके साथ ही एक्स पर #JioDown और #InternetOutage ट्रेंड हो रहा था। यूजर्स लगातार अपनी इन समस्याओं का अपडेट देने के लिए Jio के आधिकारिक अकाउंट को टैग कर रहें है। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परेशानी जाहिर कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...