back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जस्टिस वर्मा कैशकांड में जांच कमेटी की रिपोर्ट सामने आई, कमेटी ने कोई भी साजिश होने के इनकार किया

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच करने वाली कमेटी की रिर्पोट सामने आ चुकी है, जिसमें जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जा सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तीन जजों की आंतरिक जांच कमेटी ने माना है उपलब्ध सबूतों के आधार पर बुरा चाल-चलन साबित हो रहा है, उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने संसद में प्रस्ताव लाया जा सकता है। 

बता दें, 8 मई को ही चीफ जस्टिस ने रिपोर्ट को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है, जिसमें इस बात की चर्चा जोरों पर है कि, अब जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जा सकता है।

जानें पूरा मामला 

बता दें, 14 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर आग लगी थी, जिसे बुझाने पुलिस और दमकल गाड़ियां पहुंचे थे। उसी समय कर्मियों को वहां बड़ी मात्रा में जला हुआ कैश दिखा था। सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने 22 मार्च को मामले की जांच के लिए तीन जजों की जांच कमेटी का गठन बनाया था। इस कमेटी के अध्यक्ष पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू थे। इसमें उनके साथ हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जी एस संधावलिया और कर्नाटक हाई कोर्ट की जज अनु शिवरामन भी सदस्य में शामिल थे। 

सरकार को भेजी जा चुकी है रिपोर्ट 

इन तीन जजों की कमेटी ने इस चार मई को अपनी रिपोर्ट तत्कालीन चीफ जस्टिस को दे दी थी। अब यह रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि, उस रिपोर्ट को चीफ जस्टिस ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया। अब इस खबर में ये भी सामने आ रहा कि जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आगे की कार्रवाई के लिए भेजने के बाद जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जा सकता है। 

कमेटी ने क्या कहा है?

बता दे, इस जांच कमेटी ने अपने 64 पन्नों की रिपोर्ट में बताया है कि उन्होनें इस मामले में करीब 55 लोगों के बयान लिए ताकि, जस्टिस वर्मा के बारे में पूरा सबूत मिल सके। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और दूसरे साक्ष्यों का भी परीक्षण किया। इसमें जिस स्टोर रूम में कैश मिला वह उनके और उनके परिवार के नियंत्रण में था। जिसे लेकर वे कुछ भी साफतौर पर नही बता पाएं है। जब आग लगी तो वह शहर में नहीं थे, उनके निजी सहायक राजेन्द्र कार्की ने दमकल कर्मियों से कहा कि वह कैश की बात अपनी रिपोर्ट में न लिखें। जिसके बाद अगले दिन यानी 15 मार्च की सुबह स्टोर से सारे नोट हटा दिए गए। इस बारे में जस्टिस वर्मा के निजी स्टाफ और घर मे मौजूद उनकी बेटी की भूमिका की जांच की गई। जहां यह जानकारी मिली है कि राजेन्द्र कार्की और हनुमान प्रसाद शर्मा ने जले हुए नोट वहां से हटवाए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी: रिटायरमेंट से पहले ‘छक्के’ क्यों मार रहे हैं जज?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने रिटायरमेंट से ठीक पहले पारित किए जा रहे कुछ विवादित न्यायिक आदेशों पर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार,...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...