back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैराना सांसद इकरा हसन के साथ हुई अभद्रता, ADM पर लगाए गंभीर आरोप, सपा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

यूपी के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। सांसद ने एडीएम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना 1 जुलाई की बताई जा रही है, जब सांसद इकरा हसन सहारनपुर के छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एडीएम संतोष बहादुर से मुलाकात करने पहुंची थीं।

सूत्रों के अनुसार, सांसद दोपहर करीब 1 बजे एडीएम कार्यालय पहुंचीं, लेकिन उन्हें बताया गया कि अधिकारी लंच पर हैं। बाद में, जब वह करीब 3 बजे दोबारा कार्यालय पहुंचीं, तो वहां कथित रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष को एडीएम ने डांट दिया। जब सांसद इकरा हसन ने इस पर आपत्ति जताई, तो एडीएम संतोष बहादुर ने उन्हें दफ्तर से बाहर निकलने के लिए कह दिया और कहा कि “यह उनका कार्यालय है और वह जो चाहें, कहने और करने के लिए स्वतंत्र हैं।”

उच्च अधिकारियों को भेजी लिखित शिकायत

इस व्यवहार को लेकर सांसद इकरा हसन ने नाराजगी जताते हुए सहारनपुर मंडलायुक्त अटल राय, प्रमुख सचिव नियुक्ति और लखनऊ स्थित उच्च अधिकारियों को एक लिखित शिकायत भेजी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त ने जांच के आदेश देते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल को इसकी विस्तृत जांच सौंप दी है। वहीं, एडीएम संतोष बहादुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सांसद के साथ कोई भी अभद्रता नहीं की और जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे निराधार और भ्रामक हैं। 

एडीएम संतोष बहादुर ने लगाए गए आरोपों का दिया जवाब

अपर जिलाधिकारी प्रशासन, संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि यह घटना 1 जुलाई 2025 की है। उन्होंने कहा कि उस समय वे फील्ड में थे और उनका मोबाइल वाइब्रेशन मोड पर था, जिसके कारण वे फोन नहीं देख पाए। उन्हें एडीएम फाइनेंस द्वारा सूचित किया गया कि सांसद उनके कार्यालय पर उपस्थित हैं, तब उन्होंने तुरंत कार्यालय लौटने का निर्णय लिया। वे लगभग 5 से 7 मिनट में ऑफिस पहुंचे।

एडीएम ने बताया कि उन्होंने सांसद को बुलाया, जिसके बाद सांसद कार्यालय आईं और उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। सांसद ने छुटमलपुर नगर पंचायत से संबंधित शिकायत की, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को बुलवाने की बात कही। उन्होंने सांसद से कहा कि कोई भी शिकायत लिखित रूप में देनी होगी, क्योंकि शासनादेश के अनुसार केवल लिखित शिकायतों पर ही कार्रवाई की जाती है। लेकिन सांसद ने लिखित शिकायत देने से मना कर दिया।

संतोष बहादुर ने कहा कि वे खुद एक लोक सेवक हैं और अपनी सीमा जानते हैं। उन्होंने कहा, “सांसद को कैसे कोई गलत व्यवहार कर सकता है?” उन्होंने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। एडीएम ने कहा, “शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाना चाहिए और मैं इसका पूरी तरह पालन कर रहा हूँ।”

सपा प्रवक्ता ने की ADM पर कठोर करवाई की मांग

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कैराना सांसद इकरा हसन के साथ हुए कथित अभद्रता मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जनता के नौकर और जनता के सेवक में फर्क होता है। वर्तमान भाजपा सरकार के तहत अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। फखरुल हसन ने कहा कि सपा सांसद इकरा हसन एक महिला हैं और ऐसे में एक महिला सांसद के साथ एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह का अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का काम न करना और पूरे क्षेत्र में घूसखोरी और भ्रष्टाचार का बोलबाला होना एक बड़ी समस्या है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और संबंधित पर मुकदमा दर्ज कर कठोर सजा दी जानी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

”गुर्जर युवक से शादी करलो इकरा हसन, हलाला से बच जाओगी” सांसद इकरा हसन पर हिंदूवादी नेता की विवादित टिप्पणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर एक बार फिर अभद्र टिप्पणी ने राजनीति में हलचल मचा दी है। शामली...
spot_img

Latest Stories

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵