back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर में kalindi express बड़ी साजिश का शिकार होने से बची, LPG सिलेंडर से टकराई ट्रेन

Kanpur: यह ट्रेन हादसे के लिए रची गई बड़ी साजिश है। जिसको लेकर रेलवे और आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने अन्य एजेंसियों की टीम के साथ अपनी जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 सितंबर 2024 को रात करीब 08:30 बजे कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे लाइन पर रखे भरे LPG सिलेंडर से टकरा गई, यह गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन यह ट्रेन हादसे के लिए रची गई बड़ी साजिश है। जिसको लेकर रेलवे और आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने अन्य एजेंसियों की टीम के साथ अपनी जांच शुरू कर दी है। रेलवे के अनुसार इससे पहले भी 17 अगस्त 2024 की रात साबरमती एक्सप्रेस करीब 02:30 बजे एक साजिश का शिकार हो गई थी, जिसके कारण 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।   

इस टकराव के कारण काफी तेज आवाज आई

पुलिस की जानकारी के अनुसार बीते 8 सितंबर को रात करीब 8.30 बजे प्रयागराज से भिवानी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस अनवरगंज-कासगंज रेलवे लाइन पर बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच रेलवे लाइन पर रखे भरे LPG सिलेंडर से टकरा गई। वहीं लोको पायलट ने जानकारी दी है कि उन्हें ट्रैक पर कोई संदिग्ध चीज दिखाई दी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ब्रेक लगा दिए थे, लेकिन उसके बावजूद भी ट्रेन उस संदिग्ध चीज से टकरा गई थी। इस टकराव के कारण काफी तेज आवाज आई थी। जिसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर तुरंत गार्ड और अन्य अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी थी।    

सभी संदिग्ध वस्तुओं को जांच के लिए भेज दिया है

लोको पायलट की सूचना के बाद तुरंत आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) और अन्य एजेंसियों की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी। आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) की कानपुर और लखनऊ यूनिट दोनों ने मिलकर कई सबूत जुटाएं हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी रेलवे को हुई तो अनवरगंज स्टेशन के रेलवे अधीक्षक, आरपीएफ और अन्य रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

जब उन्होंने मौके पर अपनी जांच शुरू की तो झाड़ियों में पुलिस को एक LPG सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल, माचिस और बारूद जैसे कई घातक पदार्थ मिले हैं। रेलवे ने आधे घंटे बाद ट्रेन को रवाना कर दिया था। बता दें कि पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल पर यह जांच पड़ताल की थी और सभी संदिग्ध वस्तुओं को जांच के लिए भेज दिया है।   

जिसने भी इस साजिश को अंजाम दिया है, उनको पकड़ने का काम किया जाएगा

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल कमिश्नर हरीश चन्द्र ने जानकारी दी है कि जिस किसी ने भी इस साजिश को अंजाम दिया है, उनको पकड़ने का काम किया जाएगा। अभी सभी बिंदुओ पर अपनी जांच को आगे बढाया जा रहा है। हमारी फॉरेंसिक टीम इसको लेकर पूरी डिटेल से अपनी जांच कर रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेन यात्रियों के लिए झटका! रेलवे ने इस रूट की कैंसिल कर दी कई ट्रेनें, मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश में प्रतिदिन लाखों लोग ट्रेन के माध्यम से यात्रा करते हैं। यह सफर न केवल आरामदायक और किफायती...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...