back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnataka विधानसभा में बिल हुआ पास CM, मंत्रियों और विधायकों की सैलरी दोगुनी, मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण

कर्नाटक में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में दोगुनी बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा में बिल पास हो गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कर्नाटक में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में दोगुनी बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा में बिल पास हो गया है। इसके अलावा, मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4% आरक्षण देने का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री और विधायकों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी

सिद्धारमैया सरकार ने “विधानमंडल वेतन, पेंशन और भत्ते संशोध अधिनियम, 2025 पेश किया, जिसे विधानसभा में पारित कर दिया गया। इस बिल के तहत मुख्यमंत्री की सैलरी 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख कर दी गई। तो वही मंत्रियों की सैलरी 60,000 रुपये से बढ़कर 1.25 लाख हो गई, और विधायकों का वेतन 40,000 रुपये से बढ़कर 80,000 रुपये कर दिया गया। विधानसभा और विधान परिषद के सभापति का वेतन 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1.25 लाख हो गया।

भत्तों में भी बढ़ोतरी

सैलरी के अलावा, मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के भत्तों में भी इजाफा किया गया है। विधायकों की पेंशन 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई। अतिरिक्त पेंशन 5,000 रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई। पूर्व विधायकों का मेडिकल भत्ता 5,000 से बढ़कर 20,000 रुपये कर दिया गया। क्षेत्रीय यात्रा भत्ता 60 हजार रुपये रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये कर दिया गया। ट्रेन और हवाई टिकट का वार्षिक भत्ता 2.5 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख कर दिया गया। मंत्रियों का मकान किराया भत्ता 1.2 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख किया गया। राज्य मंत्रियों की सैलरी 50,000 रुपये से बढ़ाकर 70,000 रुपये कर दी गई। मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी टेंडर में 4% आरक्षण विधानसभा में पास हुए एक अन्य बिल के तहत अब मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी टेंडर में 4% आरक्षण मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लिया गया है।

बीजेपी ने किया विरोध

कर्नाटक सरकार के इस कदम पर बीजेपी ने कड़ी आलोचना की है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा,”एक तरफ सरकार अपनी सैलरी बढ़ा रही है, दूसरी तरफ आम जनता पर बोझ डाल रही है। बिजली की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन विधायकों की सैलरी और भत्ते दोगुने हो रहे हैं। वहीं, कांग्रेस सरकार ने इस बढ़ोतरी को जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और बढ़ती महंगाई के लिहाज से जरूरी बताया। सरकारी कर्मचारियों और आम जनता में इस फैसले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग विधायकों की सैलरी बढ़ाने को अनावश्यक खर्च मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि जनप्रतिनिधियों को भी बढ़ती महंगाई के अनुरूप उचित वेतन मिलना चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि क्या विपक्ष इस मुद्दे को लेकर आगे कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन करता है या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...