back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली पहुंचे केसीआर, मोहल्ला क्लिनिक का करेंगे दौरा

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक सप्ताह के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान शनीवार शाम केसीआर दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक का दौरा करेंगे। केसीआर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ शनिवार शाम पांच बजे मोहल्ला क्लिनिक का दौरा करेंगे। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी स्कूल देखने आए थे। जानकारी के अनुसार, अपने इस दिल्ली दौरे के दौरान केसीआर राजनीतिक और आर्थिक जगत से जुड़े कई लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। साथ ही उन सैनिकों के परिवारों को सहायता प्रदान करेंगे जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। इस बीच उनका चंडीगढ़ जाने का भी कार्यक्रम है। केसीआर किसान आंदोलन में शामिल शोक संतप्त किसान परिवारों से भी मिलेंगे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। वह 22 मई को दोपहर में चंडीगढ़ दौरे पर जाएंगे। वह उन किसानों के 600 परिवारों से मिलेंगे जिन्होंने निरस्त किए कृषि कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन में अपनी जान गवा दी। वह प्रत्येक परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में 3 लाख रुपये की अर्थिक सहायता देंगे। जानकारी के अनुसार, इस दौरान अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान, उनके साथ मौजूद रहेंगे। अपने दिल्ली दौरे के बाद सीएम केसीआर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मुलाकात करने के लिए 26 मई को बेंगलुरु पहुंचेंगे। अगले दिन वह समाजसेवी अन्ना हजारे से मिलने के लिए महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि भी जाएंगे। इसके बाद गलवान घाटी की लड़ाई में मारे गए सैनिकों के परिवारों से मिलने के लिए तेलंगाना सीएम 29 और 30 मई को पश्चिम बंगाल और बिहार जाएंगे। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...