back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता उतरेंगे राजनीति के रण में, जल्द ही करेंगे नई पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह जेल से राजनीतिक पैठ बनाने में लगा है। अमृतपाल सिंह की तरफ से पिता तरसेम सिंह और उसके समर्थक पंजाब में 14 जनवरी 2024 को नई पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब की राजनीति में अपनी पकड़ बनाना चाह रहा है। अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए वह अपनी एक राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी में हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमृतपाल सिंह और उसके पिता 14 जनवरी 2024 को अपनी पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान मुक्तसर साहिब में लगने वाले माघी के मेले में करने वाला है। इस मेले में सिख समाज के लोग बड़ी तादाद में जुटते हैं। यह मेला लोहड़ी के मौके पर पंजाब में हर साल लगता है, जो राज्य में एक बड़ा महत्व रखता है। इस दिन अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और उसके समर्थक ने पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ रैली के आयोजन करने का ऐलान किया हुआ है। इस रैली में ही नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और उसके समर्थकों की तरफ से किया जाएगा। बता दें कि अमृतपाल सिंह देशद्रोह के आरोप में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। 

अमृतपाल सिंह ने खंडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीता था

अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में जेल से ही पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमे उसने जीत हासिल की थी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमृतपाल सिंह की ओर से नई पॉलिटिकल पार्टी का गठन करने की पुष्टि उसके पिता तरसेम सिंह के सहयोगी सुखविंदर सिंह अगवान ने की है। सुखविंदर सिंह अगवान भी खालिस्तानी समर्थक है। सुखविंदर सिंह अगवान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल रहे सतवंत सिंह का भतीजा है। सुखविंदर सिंह के अमृतपाल सिंह और उसके परिवार के साथ काफी करीबी रिश्ते हैं।

तरसेम सिंह ने अक्टूबर में ही नई पार्टी बनाने के दिए थे संकेत

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने अक्टूबर 2024 में ही नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने के अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। तरसेम सिंह ने कहा था कि हम पंजाब में घूमकर लोगों के साथ बैठके करेंगे। इसके बाद ही हम फैसला लेंगे कि नई पॉलिटिकल पार्टी का गठन कैसे करना है और किन लोगों को इसके लिए अपने साथ लेना है। तरसेम सिंह ने कहा था की हम अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी में ऐसे लोगों को प्राथमिकता देंगे, जो पंथ की रक्षा करने के लिए अपना जीवन तक न्योछावर करने से न डरता हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵