back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Gangrape Case: छात्रा से गैंगरेप मामले में लॉ कॉलेज का गार्ड अरेस्‍ट; अब तक 4 की हुई गिरफ्तारी

थाने में दर्ज FIR के अनुसार, इस जघन्य कांड को 25 जून की शाम को छात्रसंघ कार्यालय के बगल में कॉलेज के गार्ड रूम में अंजाम दिया गया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई गैंगरेप की घटना ने पिछले साल अगस्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा से रेप व हत्या की भयावहता को ए‍क बार फिर ताजा कर दिया है। पीड़िता के द्वारा थाने में दर्ज FIR के अनुसार, इस जघन्य कांड को 25 जून की शाम को छात्रसंघ कार्यालय के बगल में कॉलेज के गार्ड रूम में अंजाम दिया गया। आरोपियों ने उससे तीन घंटे से अधिक समय तक दरिंदगी की। पुलिस ने गार्डरूम सील कर दिया है। 

कोलकाता कथित गैंगरेप मामले में पुलिस ने कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, गार्ड पिनाकी बनर्जी को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लेकर अरेस्‍ट कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा गार्ड को आज सुबह गिरफ्तार किया गया। वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कॉलेज में उसकी मौजूदगी कॉलेज में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।’

पुसिल अधिकारी ने बताया कि गार्ड अपनी ड्यूटी में नाकाम रहा। वह स्‍पष्‍ट जवाब नहीं दे रहा है। उस दौरान उसने क्यों उचित कार्रवाई नहीं की और तीनों आरोपियों को अपराध करने से क्यों नहीं रोका। वह क्यों और किसके कहने पर अपने कमरे से बाहर निकला। इस सवालों का जवाब नहीं दे रहा है। ऐसे में उनके भी इस अपराध में एक तरह की संलिप्तता ही है। 

इस पहले भी लॉ कॉलेज एक छात्रा से गैंगरेप के सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रोमित मुखोपाध्याय (20) को गिरफ्तार किया है।

प‍ीडि़ता की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि 

मोनोजीत इसी कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि जैब व प्रोमित मौजूदा छात्र हैं। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता का न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है। मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पीटा, फिर हैवानियत

छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसने मोनोजीत के शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो उसने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा। घसीटकर गार्ड रूम में ले गए और उसके साथ रेप किया। दोनों आरोपी बाहर पहरा दे रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया और सुरक्षा गार्ड को उसके कमरे के बाहर बैठा दिया।

वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी दी

पीडिता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि, मोनोजीत ने उसके बॉयफ्रेंड को पीटने और माता पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी। पीडि़ता की शिकायत के अनुसार, दरिंदों ने दुष्कर्म का मोबाइल फोन पर वीडियो भी बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...