back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लक्सर में शिव मूर्ति का अनावरण

हरिद्वार, 08 जून (हि.स.)। लक्सर में हरिद्वार तिराहे पर लगी शिव मूर्ति का निर्माण पूर्ण होने के बाद भी मूर्ति कई माह से ढक कर रखी गई थी। आज राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और विधायक संजय गुप्ता ने मूर्ति का अनावरण किया। भगवान शिव की मूर्ति बनाकर उसे कई माह से ढक कर रखा गया था। इस मामले में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी और व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि 11 सदस्यों की कमेटी गठित कर शीघ्र ही भगवान शिव की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। वहीं समिति बनने से पहले मंगलवार को आनन-फानन में मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और विधायक संजय गुप्ता के द्वारा मूर्ति का अनावरण किया। राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सफाई देते हुए कहा कि मूर्ति का अनावरण बड़े स्तर पर किया जाना था जो कि कोरोना की वजह से नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण मूर्ति के अनावरण में समय लग गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिव चौक बनने के बाद लक्सर शहर की शोभा बढ़ जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵