back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जांजगीर-चांपा जिले के रेलवे स्टेशनों में हुआ यात्रियों का कोरोना टेस्ट, 235 संक्रमित मिले

चांपा-जांजगीर/रायपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। रेल मार्ग से अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ के जिलों से आने वाले यात्रियों की जांजगीर-चांपा जिले के रेलवे स्टेशनों में कोविड टेस्ट की जा रही है। ज़िले अबतक 5,225 यात्रियों किया किया जिसमें 235 यात्री संक्रमित पाए गए। जिला मजिस्ट्रेट यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अन्य राज्यों, जिलों से रेल मार्ग से जांजगीर-चांपा जिले में आने वाले यात्रियों का कोविड टेस्ट के लिए जिले के चार स्टेशनों में स्वास्थ्य विभाग पुलिस एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया है। यात्रियों की कोविड-19 जांच के लिए 24 घंटे तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। रेल यात्रियों के कोविड जांच के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुमित गर्ग ने बताया कि जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में- 392 यात्रियों की जांच की गई जिसमें 17 संक्रमित पाए गए। इसी प्रकार अकलतरा रेलवे स्टेशन में -363 यात्रियों की जांच में -98 संक्रमित मिले। चांपा रेलवे स्टेशन में -3256 यात्रियों की जांच की गई- 80 यात्री संक्रमित थे। नया बाराद्वार स्टेशन में -354 लोगों की जांच की गई -8 यात्री संक्रमित मिले। सक्ती स्टेशन में- 860 यात्रियो की जांच की गई जिसमें -32 संक्रमित मिले। उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिले के रेलवे स्टेशन अकलतरा, जांजगीर नैला, चांपा, नया बाराद्वार एवं सक्ती में बाहर से आने वाले यात्रियों का कोविड-19 जांच अनिवार्य किया गया है। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर सुमित गर्ग को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। रेल मार्ग से बाहर जाने वाले यात्रियों को अधिकतम 72 घंटे के भीतर का कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है। ऐसे यात्री जो कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट लेकर नहीं आते उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें आगे की यात्रा की अनुमति दी जाती है। पॉजिटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन सेंटर अथवा होम आईसोलोशन में भेजा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵