back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुमारी सैलजा ने CM बनने की जताई इच्छा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बढ़ी मुश्किलें, हरियाणा विधानसभा…

Kumari Selja: हमें पूरा विश्वास है कि हम हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राज्य में हमारी सरकार बनेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने 1 अक्टूबर 2024 को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले ही मुख्यमंत्री पद को लेकर 24 अगस्त 2024 को पार्टी में अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं और राज्य के लिए काम करना चाहती हैं। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान करेगा। 

वे व्यक्तिगत स्थान पाने के लिए पूरा प्रयास करते हैं

कांग्रेस महासचिव और सिरसा से लोकसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने हरियाणा में कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी को लेकर पार्टी के लिए कहा कि हर संगठन में लोगों की महत्वाकांक्षा होती है और वे व्यक्तिगत स्थान पाने के लिए पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन वे लोग टिकट बंटवारे के साथ ही जमीन से जुड़कर अपनी पार्टी के लिए पूरी लगन के साथ काम करते हैं।

राज्य में हमारी सरकार बनेगी

वहीं जब कांग्रेस महासचिव और सिरसा से लोकसभा सदस्य कुमारी सैलजा से सवाल किया गया कि कांग्रेस को हरियाणा से दलित समुदाय के किसी व्यक्ति को सीएम पद का अवसर देना चाहिए। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस महासचिव और सिरसा से लोकसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आए थे, उसी तरह हमें पूरा विश्वास है कि हम हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राज्य में हमारी सरकार बनेगी।  

अनुसूचित जाति समुदाय कांग्रेस का हमेशा आधार रहा है

कांग्रेस महासचिव और सिरसा से लोकसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत में जाति एक वास्तविकता है। इसको लेकर सबकी उम्मीदे हैं। चाहे वो उम्मीद व्यक्तिगत रूप से हों या सामुदायिक रूप में हो, यह होता ही है। कांग्रेस महासचिव और सिरसा से लोकसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस को अनुसूचित जाति समुदाय का अधिकतर वोट मिलता है। अनुसूचित जाति समुदाय कांग्रेस का हमेशा आधार रहा है।  

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए मुसीबत बढ़ा दी

वहीं कांग्रेस महासचिव और सिरसा से लोकसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने पार्टी में अपनी मुख्यमंत्री की दावेदारी पेश करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी 13 अगस्त को मुहावरों में ही फिर से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई थी और कहा था कि बहुतमत मिलने पर कांग्रेस आलाकमान ही निर्णय लेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵