back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैष्णो देवी यात्रा रूट में लैंडस्लाइड का कहर: अब तक 31 की मौत, आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी

बीते दिन से जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से जनमानस को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बारिश के चलते राज्‍य के कई हिस्‍सों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क ।  जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बुधवार को कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में करीब 31 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए हैं। त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित मंदिर के मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। बचाव अभियान जारी है और आशंका है कि मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं।

बीते दिन से जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से जनमानस को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बारिश के चलते राज्‍य के कई हिस्‍सों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा कर दी है। जम्मू में कई पुल ढह गए और बिजली लाइनों व मोबाइल टावर क्षतिग्रस्‍त हुए है। 

वही, मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक महज छह घंटे में 22 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि आधी रात के बाद बारिश में कमी आई, जिससे जिले में थोड़ी राहत महसूस हुई। इस बीच, मंगलवार तक लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और जलभराव से 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 

राहत और बचाव कार्य जारी 

जिला प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है। घटनास्‍थल पर जेके पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और स्थानीय वॉलंटियर्स की संयुक्त टीमों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रभावित लोगों को अस्थायी शेल्टर्स में खाना, साफ पानी और मेडिकल सहायता दी जा रही है। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में टेलीकॉम ब्लैकआउट की समस्‍या है। जिससे सैकड़ो लोग संपर्क से बाहर हैं। वही, प्रशासन हाई-रिस्क इलाकों पर जोर दे रहा है यहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया जा रहा है। 

जम्मू के कई इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश

मौजूदा समय में भी हालात अभी स्थिर नहीं है। इस समय भी जम्मू और आसपास के इलाकों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं – जम्मू शहर, आरएसपुरा, सांबा, अखनूर, नगरोता, कोट भलवाल, बिश्नाह, विजयपुर, पुरमंडल, कठुआ और ऊधमपुर। वहीं, रियासी, रामबन, डोडा, बिलावर, कटरा, रामनगर, हीरानगर, गूल और बनिहाल में हल्की बारिश हो रही है।

मौसम विशेषज्ञों ने जताई चिंता

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बादल 12 किलोमीटर ऊँचाई तक पहुँच रहे हैं, जो अत्यंत सक्रिय तूफानों का संकेत देते हैं। यह सिस्टम ईस्ट-नॉर्थईस्ट की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें रद्द

भारी बारिश के चलते नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को 22 ट्रेनें रद्द कर दीं और 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया। कटरा, जम्मू और ऊधमपुर से चलने वाली कई सेवाएँ प्रभावित हुई हैं, जिनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी शामिल हैं। चक्की नदी में बाढ़ के कारण पठानकोट–कंदरोरी मार्ग पर रेल यातायात रोक दिया गया है, हालांकि कटरा–श्रीनगर मार्ग अब भी परिचालन में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...