back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘आपने देखा कैसे एक मिनट में निकल गए PM मोदी’ बोले- राहुल गांधी- मैं विपक्ष का नेता हूं, मुझे बोलने नहीं दिया

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सदन में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के नेता तो अपनी बात रख लेते हैं, लेकिन विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सदन में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के नेता तो अपनी बात रख लेते हैं, लेकिन विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता। राहुल गांधी ने कहा, “मैं नेता प्रतिपक्ष हूं, मेरा संवैधानिक अधिकार है बोलने का, लेकिन मुझे तो बोलने ही नहीं दिया जाता। हम दो शब्द कहना चाहते थे लेकिन इजाज़त नहीं दी गई। आपने देखा कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मिनट में चले गए। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार चर्चा चाहती है तो विपक्ष को बोलने का मौका देना चाहिए।

एअर इंडिया हादसे पर सरकार का जवाब

राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि विमान में फ्यूल सप्लाई कट हो गई थी। राम मोहन नायडू ने बताया, “अभी जांच जारी है। हमारी कई एजेंसियां मिलकर इस हादसे की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। कॉकपिट की रिकॉर्डिंग हमारे पास है और अंतिम रिपोर्ट पूरी तरह तथ्यों पर आधारित होगी। सपा सांसद राजीव राय और अन्य विपक्षी नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने निर्दोषों की जान ली और इसके लिए सुरक्षा में चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा? विपक्ष ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम हमले पर चर्चा की मांग की।

हंगामे के कारण लोकसभा स्थगित

लगातार नारेबाजी और चर्चा की मांग के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करनी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विपक्ष से अपील की कि वे सदन की मर्यादा बनाए रखें और नारेबाजी न करें। उन्होंने कहा,“सदन नियमों से चलता है। सभी सांसदों को बोलने का समय और मौका मिलेगा, बशर्ते चर्चा नियमानुसार हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...