back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की सर्वदलीय बैठक में अपील, कहा- संसद में बना गतिरोध खत्म करें सांसद

ओम बिरला ने 2 दिसंबर 2024 को सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं को मनाया। जिसके बाद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बिना रुकावट के संसद की कार्यवाही को चलाने पर अपनी अपनी सहमती जताई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2 दिसंबर 2024 को कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की। ओम बिरला के साथ हुई इस सर्वदलीय बैठक में संसद में जारी गतिरोध को समाप्त करने के उपायों पर खुलकर चर्चा की गई। ओम बिरला ने सभी राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। जिसके बाद इस सर्वदलीय बैठक में शामिल सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने 3 दिसंबर 2024 से लोकसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने पर अपनी अपनी सहमती जताई।

संविधान पर विशेष चर्चा होगी आयोजित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 को संविधान पर विशेष चर्चा आयोजित करने का फैसला लिया गया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सदन में संविधान के महत्व और उसके कई पहलुओं पर गहराई के साथ चर्चा की जाएगी। वहीं 16 दिसंबर 2024 और 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर पूरी गहराई के साथ चर्चा की जाएगी।

सर्वदलीय बैठक में ये नेता हुए शामिल

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, TMC सांसद कल्याण बनर्जी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इस बैठक में सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।  

इनके अलावा (CPI(M))नेता के. राधाकृष्णन, शिव सेना (UBT) नेता अरविंद सावंत, RJD नेता अभय कुशवाहा, JDU नेता दिलेश्वर कामैत, DMK नेता टी.आर. बालू , YSR कांग्रेस नेता लवी कृष्ण देव रायलु भी इस सर्वदलीय बैठक में मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया को बताया

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में संविधान पर विशेष चर्चा 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 को होगी। जबकी राज्यसभा में संविधान पर विशेष चर्चा 16 दिसंबर 2024 और 17 दिसंबर 2024 को आयोजित होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵