back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एलयूटीए ने प्रोफेसर रविकांत का समर्थन किया

लखनऊ, 16 मई (आईएएनएस)। लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) के शिक्षकों ने प्रोफेसर रविकांत को समर्थन किया है जिनके साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से संबद्ध छात्रों ने पिछले हफ्ते एक चर्चा के दौरान ज्ञानवापी विवाद पर टिप्पणी करने पर टोका टाकी की थी और हाथापाई की थी। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलयूटीए) ने घटना की निंदा की और आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविवार शाम को हुई शिक्षक संघ की बैठक में कार्यकारी समिति ने दलित प्रोफेसर की शिकायत पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों और पुलिस की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ फौरन प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन पीड़ित की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी तरह लखनऊ विश्वविद्यालय ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा था और छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। शिक्षक संघ के महासचिव राजेंद्र वर्मा ने कहा- एलयूटीए उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है जिन्होंने रविकांत को परेशान किया और उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की। विश्वविद्यालय को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी चीजें न हों। एलयूटीए यह भी मांग करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए गए प्रोफेसर रविकांत के पत्र पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। हमें इस बात का भी अफसोस है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। –आईएएनएस पीजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...