back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल बंद करके BJP पीड़िता को न्याय नहीं बल्कि बंगाल की छवि करना चाहती है धूमिल, ममता बनर्जी का BJP पर निशाना

आज तृणमूल कांग्रेस की छात्र विंग का कोलकाता में स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें CM ममता बनर्जी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपनी स्टूडेंट विंग ‘तृणमूल छात्र परिषद’ का स्थापना दिवस मना रहा है। तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आज कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हुईं। उन्होंने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस को मृतक ट्रेनी महिला डॉक्टर को समर्पित किया है। इस दौरान ममता बनर्जी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वो इस घटना से बहुत दुखी हैं। वहीं बीजेपी के बंगाल बंद को लेकर CM ममता बनर्जी ने कहा कि इस बंद का उद्वेश्य बंगाल को बदनाम करना है।

हम मृत डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे- ममता

कोलकाता में आयोजित छात्रसंघ की रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि अगर राज्य सरकार के पास शक्ति होती तो, हम डॉक्टर की हत्या के आरोपियों को 7 दिनों के भीतर मौत की सजा दिला देते। ममता ने कहा कि हम मृत डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे।

अगले सप्ताह बालात्कार को लेकर राज्य कानून में होगा संसोधन

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम अगले सप्ताह विधानसभा में बलात्कार को लेकर राज्य कानून में संशोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा देंगे। 

बीजेपी सिर्फ बंगाल की छवि करना चाहती है धूमिल

इस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर भी हमला किया। बीजेपी के 12 घंटे के बंगाल बंद के दौरान ममता ने कहा कि हम आरजी कर डॉक्टर को न्याय दिलाना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी ने बंगाल बंद बुलाया है। वो इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाना नहीं चाहते हैं। वो केवल बंगाल की छवि धूमिल करना चाहते हैं। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हम बंगाल बंद का सपोर्ट नहीं करते हैं। बीजेपी ने कभी भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों से इस्तीफे की मांग नहीं की। 

पुलिस को दी बधाई

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हम लोगों ने कल नबन्ना अभियान रैली की तस्वीर देखी। जिसमें कैसे तांडव किया गया। मैं इस रैली के दौरान उपजी परिस्थिति पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने पर बंगाल पुलिस को बधाई देती हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: गांव-गांव से खड़ी की ताकत, नंदीग्राम से उभरे सुवेंदु अधिकारी, अब ममता के किले को फतह करने का इरादा, जानिए पूरा सियासी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सुवेंदु अधिकारी एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिनकी पहचान संघर्ष, आंदोलन और बड़े राजनीतिक फैसलों...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵